कम समय में जिस बॉलीवुड स्टार किड के हाथ में सबसे ज्यादा सफलता लगी है उसका नाम है सारा अली खान। सारा की अभी तक सिर्फ दो फिल्में ही रिलीज हुई हैं लेकिन पॉपुलैरिटी किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। सारा जहां जाती हैं भीड़ उनके पीछे-पीछे चल देती है। हाल ही में सारा मुंबई स्थिति एक मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं।
मदद मांग रहे शख्स को देख पिघला सारा अली खान का दिल, बिना झिझक के किया ऐसा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शनिदेव के मंदिर पहुंचीं थीं। सफेद सूट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सारा ने न सिर्फ मंदिर में दर्शन किए बल्कि मीडिया को देख हमेशा की तरह ही जमकर पोज भी दिए।
मंदिर से निकलने के बाद सारा अपनी कार बैठ रही थीं, तभी अचानक एक शख्स उनके पास आया और मदद मांगने लगा। सारा ने बिना देर किए कार के अंदर बैठे अपने करीबी से पैसे मांगकर उस बच्चे को दे दिए। इसके बाद सारा ने हाथ जोड़कर धन्यवाद भी कहा। सारा की इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
#saraalikhan today at rhe shani temple today #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सारा ने किसी जरूरतमंद की हो। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा करते हुए नजर आ चुकी हैं। सारा की यही अदा उनके फैंस को पसंद हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सारा ने फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि सारा अली खान जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। वहीं वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 का शूटिंग भी जारी है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ही कर रहे हैं। फिल्म की सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
सिद्धार्थ से प्यार का इजहार करते ही आया शहनाज के पिता का बयान, चैनल पर खड़े किए सवाल