{"_id":"5e1cc9028ebc3e880072ab39","slug":"shehnaaz-gill-father-santokh-singh-sukh-syas-colors-is-trying-hard-to-make-sidharth-shukla-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ से प्यार का इजहार करते ही आया शहनाज के पिता का बयान, चैनल पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ से प्यार का इजहार करते ही आया शहनाज के पिता का बयान, चैनल पर खड़े किए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती अब प्यार का रूप ले चुकी है। सोमवार के ऐपिसोड में शहनाज ने सिद्धार्थ से खुलकर कहा कि वो उनसे प्यार करती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ ने भी अपने प्यार का इजहार कर डाला। घर में चल रहे दोनों के रोमांस के बीच शहनाज के पिता बयान आया है और उन्होंने चैनल पर सवाल खड़े किए हैं।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
शहनाज के पिता संतोख सिंह ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला कलर्स चैनल के खास हैं और उन्हें जिताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, 'कलर्स सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस जिताना चाहता है, क्योंकि वो उसका बंदा है। अगर कोई भेदभाव नहीं तो ये शो उनकी बेटी जीतेगी।'
3 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
शो जीतने के सवाल संतोख सिंह ने कहा कि विजेता सिर्फ शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला में से ही कोई एक होगा। लेकिन वो मानते हैं कि कलर्स अन्य लोगों के मुकाबले सिद्धार्थ शुक्ला को ये शो जितवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की शादी के सवाल पर संतोख सिंह ने कहा था कि इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ एक सुलझे हुए इंसान हैं वो हर बात में स्टैंड लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
हाल ही में बिग बॉस के अंदर शहनाज का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। उनकी इस हरकत पर सलमान ने भी क्लास लगाई थी। वहीं उन्होंने सिद्धार्थ को सलाह देते हुए कहा था कि, 'तुम्हें बहुत ध्यान रखना है। वो तुमसे प्यार करने लगी है और ये दिख रहा है। यह बहुत ही खराब होने वाला है।' सलमान की बात का सिद्धार्थ भी समर्थन करते हुए कहा था, 'हां मुझे भी ऐसा लगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।