{"_id":"5c4717f5bdec22281746ea9c","slug":"sara-ali-khan-is-dating-first-co-actor-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की डेट वाली खबर में कितनी सच्चाई है, जान लें आप भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की डेट वाली खबर में कितनी सच्चाई है, जान लें आप भी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने जब से फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया तब से किसी ना किसी वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके लीड हीरो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) थे। दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इस फिल्म सारा और सुशांत सिंह के बीच अफेयर की खबर सुनने को मिल रही है।
2 of 5
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : HT
बीते सोमवार (21 जनवरी) को सारा अभिनेता सुशांत सिंह के 33वें जन्मदिन की पार्टी में पहुंचीं, लेकिन जन्मदिन में जाने की खबर उस समय और भी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी गई जब इंडिया टूडे ने बताया कि सारा ने सुशांत के जन्मदिन में जाने के लिए अपनी देहरादून ट्रिप कैंसल कर दी। सूत्रों के मुताबिक, सुशांत केक के साथ सारा को उनके अपार्टमेंट तक छोड़कर आए थे और इसके बाद डिनर पर भी साथ गए थे फिर सुशांत ने सारा को घर छोड़ा।
3 of 5
kedarnath
कुल मिलाकर उन्होंने थोड़ा क्वालिटी टाइम साथ में बिताया। लेकिन अब सारा अली खान के करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, सारा और सुशांत सिंह के बीच अफेयर की खबर महज अफवाह है। सूत्र ने कहा है, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, सारा अली खान सुशांत की दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे के साथ संपर्क में रहते हैं। लेकिन वो एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
बता दें कि बीते दिनों सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान संग फिल्म मेकर करण जौहर के लोकप्रिय टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह अभिनेता कार्तिक आर्यलन संग डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद से सारा को लेकर सुर्खियों को बाजार गरम हो गया था। ऐसे में अभिनेता कार्तिक भी एक इवेंट के दौरान इस बात का एलान कर चुके हैं कि वह सारा संग डेट पर चलने के लिए तैयार हैं बस वह उन्हें समय और जगह बता दें।
विज्ञापन
5 of 5
Son Chiriya
अगर सुशांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अभिषेक चौबे की अगली फिल्म सौन चिरिया में नजर आने वाले हैं। फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की मुख्य नायिका भूमि पेडनेकर उनके अपोजिट होंगी। खबर है कि फिल्म अगले महीने फरवरी में रिलीज होगी। वहीं, दूसरी तरफ माना जा रहा है कि सारा ने वरुण धवन के साथ फिल्म कूली नंबर 1 के रीमेक साइन कर ली है। पिछले साल रिलीज हुई सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। उनकी इस दूसरी फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से ऊपर का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।