{"_id":"5c5da824bdec22281746f877","slug":"sara-ali-khan-is-not-part-of-film-baaghi-3-and-spread-fake-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान को नहीं मिला फिल्म 'बागी 3' का ऑफर, इसलिए फैला रही हैं फेक न्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान को नहीं मिला फिल्म 'बागी 3' का ऑफर, इसलिए फैला रही हैं फेक न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हिंदी सिनेमा में तेजी से दुश्मन बनाती जा रही हैं। कुल जमा दो फिल्में करके ही इतराती फिर रहीं सारा अली खान इन दिनों जानबूझकर ऐसी खबरों को हवा दे रही हैं, जिनके जरिए इंडस्ट्री के नामी फिल्ममेकर्स को बेइज्जती महसूस हो रही है।
2 of 6
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अली खान ने अपनी टीम के जरिए सबसे पहले खबर ये फैलाई कि वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म छोड़ रही हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा सारा अली खान ने पहले से इस फिल्म के लिए तय अपनी फीस बढ़ाने के लिए किया। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और सारा की जोड़ी को इम्तियाज फाइनल कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होनी है।
3 of 6
sara ali khan
- फोटो : instagram
जिन दिनों इम्तियाज उदयपुर में फिल्म की शूटिंग की जगहें तलाश कर रहे थे, मुंबई में सारा अली खान कथित रूप से इस फिल्म के लिए इम्तियाज से मोटी रकम वसूलने की प्लानिंग कर रही थीं। सारा को ये आइडिया उनकी एक करीबी दोस्त ने दिया और इसी प्लानिंग के तहत जानबूझकर खबर फैलाई गई कि सारा ने इम्तियाज अली की फिल्म छोड़ दी है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और न ही सारा अली खान ने इस बाबत इम्तियाज अली को कोई संदेश ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टाइगर के साथ 'बागी' में काम करने से सारा ने किया इंकार, ये है वजह
- फोटो : self
सारा अली खान के एक और फिल्म छोड़ने की खबर दो दिन पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए फैली। यह वेबसाइट फिल्म सितारों को लेकर पहले भी फेक न्यूज फैलाती रही है। इस बार निशाना रहे फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और उभरते स्टार टाइगर श्रॉफ। दोनों की फिल्म 'बागी 3' छोड़ देने की खबर भी जानबूझकर फैलाई गई ताकि सारा का मार्केट रेट बढ़ सके।
विज्ञापन
5 of 6
sara ali khan
इस बारे में साजिद नाडियाडवाला ने बाकायदा बयान जारी किया है और कहा कि अभी उनकी फिल्म 'बागी 3' की स्क्रिप्ट ही पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी हीरोइन से इस बारे में बात करने का सवाल ही नहीं पैदा होता। बागी सीरीज की तीसरी फिल्म का ऐलान साजिद ने 'बागी 2' के समय ही कर दिया था। ये फिल्म 2020 में रिलीज होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।