सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड में दो फिल्मों से ऐसी धमक जमा चुकी हैं कि उनके पास ऑफर की बिल्कुल भी कमी नहीं है। इन दिनों वह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'लव आजकल' के रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने हाल ही दिए गए इंटरव्यू में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया। इसके साथ ही बताया कि वह शादी के बाद किसके साथ रहेंगी।
'केदारनाथ'-'सिंबा' के बाद अब शादी के लिए सोच रही सैफ की बेटी सारा, मां के बारे में कही ये बात
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने 'बाजार इंडिया' (Bazaar India) को दिए गए इंटरव्यू में यह बातें कहीं। इंटरव्यू की एक तस्वीर को 'बाजार इंडिया' ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर कर एक कोट भी लिखा। कैप्शन में लिखा- 'मेरा मां के साथ पूरी जिंदगी रहने का इरादा है। जब भी मैं उनसे यह बात कहती हूं तो वह परेशान हो जाती हैं क्योंकि उनके पास मेरी शादी की पूरी प्लानिंग है।'
A post shared by Harper's Bazaar, India (@bazaarindia) on
आगे लिखा है- 'वह मेरे साथ भी आ सकती हैं। नहीं, इसमें क्या समस्या है? मैं उनके साथ बाहर घूमना पसंद करती हूं। जब मुझसे वह थोड़े दिन के लिए भी दूर हो जाती हैं तो मैं उन्हें बहुत याद करती हूं।' आपको बता दें, हर मां-बेटे के रिश्ते की तरह सारा और अमृता सिंह के बीच बांडिंग बहुत अच्छी हैं। अक्सर सारा अपनी मां के साथ लंच और डिनर डेट पर भी स्पॉट की गईं।
सारा अली खान ने 'केदारनाथ' के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में नजर आईं। सारा की दोनों ही फिल्में हिट रहीं जिसने उनकी बॉलीवुड में धाक जमा दी। एक्टिंग के अलावा सारा के इश्क के चर्चे भी भी इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में छाए हुए हैं। हाल ही सारा और कार्तिक एक साथ मुंह छिपाए नजर आए। दोनों इस तस्वीर में किसी मस्जिद के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके पीछे काफी लोग भी दिखाई दे रहे हैं। उनके इस गेटअप की वजह उन्हें किसी ने नहीं पहचाना।
कार्तिक आर्यन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया है। कार्तिक ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'ईद मुबारक'। कार्तिक और सारा एक साथ एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म 'लव आजकल' का रीमेक है। खास बात यह है कि करण जौहर के चैट शो में सारा अली खान ने कहा था कि कार्तिक उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा डेट पर गए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कमेंट
कमेंट X