फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने अक्षय कुमार के बारे में कही यह बात, 'अतरंगी रे' में साथ काम करने का अनुभव किया साझा

Mon, 13 Dec 2021 06:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Dec 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Sara ali khan reveals Saif Ali Khan's reaction to her working with Akshay Kumar
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सारा अली खान के अलावा अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले सारा अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब उनके पिता सैफ अली खान को यह पता चला कि वह इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं, तो उन्होंने अभिनेता अक्षय की जमकर प्रशंसा की थी।



दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिनमें दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और आरजू शामिल हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म टशन में साथ काम किया था।

 

Sara ali khan reveals Saif Ali Khan's reaction to her working with Akshay Kumar
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता सैफ अली खान अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में क्या सोचते हैं? सारा ने बताया कि सैफ अली खान अभिनेता अक्षय कुमार को महान मानते हैं। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करना अच्छा लगा और यकीन है कि आगे भी वह अक्षय के साथ काम करेंगे। वहीं, अक्षय कुमार के साथ अपने काम करने के अनुभव को भी सारा ने बेहतरीन बताया।
 

Sara ali khan reveals Saif Ali Khan's reaction to her working with Akshay Kumar
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

सारा अली खान ने अक्षय कुमार को विनम्र बताया है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं। उनमें बेहद ऊर्जा है और वह विनम्र हैं। सारा ने कहा कि मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रही हूं। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार के साथ काम करना बहुत आसान, भरोसेमंद और तनावमुक्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan reveals Saif Ali Khan's reaction to her working with Akshay Kumar
फिल्म 'अतरंगी रे' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अतरंगी रे' में भले ही अक्षय एक गेस्ट अपियरेंस के रूप में नजर आने वाले हैं, पर उनका रोल मूवी के लिए बेहद खास है। फिल्म में सारा अली खान और धनुष लीड रोल निभा रहे हैं। अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि यह फिल्म मूल रूप से धनुष और सारा के किरदारों पर आधारित है।

विज्ञापन
Sara ali khan reveals Saif Ali Khan's reaction to her working with Akshay Kumar
फिल्म अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने इस फिल्म की कहानी को असाधारण बताया है। अक्षय कुमार का कहना है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई इस तरह से एक प्रेम कहानी को फिल्म की पटकथा का रूप दे सकता है। इसलिए जब मैंने इसके लिए हां कहा, तो आनंद राय दंग रह गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed