सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को लोगों को मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है बावजूद इसकी कमाई 27.25 करोड़ रुपये की हो चुकी है। हाल ही में सारा ने बताया कि उन्हें अमेरिका के एयरपोर्ट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अमेरिका के एयरपोर्ट पर क्यों रोक ली जाती हैं सारा अली खान, अधिकारी करते हैं पूछताछ
सारा ने बताया कि उनके ID कार्ड उनकी पुरानी तस्वीर लगी है। ये फोटो उनके ट्रांसफॉर्मेशन से पहले की है, तब उनका वजन 96 किलोग्राम था। सारा ने कहा कि उन्हें US एयरपोर्ट के अधिकारियों को समझाना पड़ता है कि ID पर जो तस्वीर है वो उनकी ही है। उन्हें बताना पड़ता है कि वह फैट टू फिट हुई हैं। इस बात पर कभी-कभी अधिकारी विश्वास नहीं करते। फोटो के साथ-साथ उनके नाम को लेकर भी कई बार दिक्कत हो जाती है क्योंकि स्टूडेंट VISA में उनका उपनाम सुल्तान है जबकि ट्रृैवल VISA में उनका नाम सारा अली खान है। इन बातों को समझाने में उन्हें काफी समय लगता है।
कुछ दिन पहले सारा ने अपने करियर से लेकर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फिटनेस और एम्पावरमेंट जैसे मुद्दों पर बात की थी। सारा ने बताया था कि उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को कैसे कम किया। इस दौरान उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही, ये भी बताया कि उन्होंने इसके लिए अपनी इच्छाशक्ति कैसे जागृत की।
सारा ने बताया था कि, 'मुझे याद है जब मैं खुद से कहती थी, तुम्हें पता है कि तुम क्या करने जा रही हो और मैं जिम गई, जहां मैंने एक भारी गेंद हाथ में लेकर 3 क्रंचेज किए। लेकिन मैं और ज्यादा नहीं कर सकी, क्योंकि मेरा वजन काफी ज्यादा था और मैं फिट नहीं थी। मैं जिम से बाहर निकली और घर आ गई और खुद से कहा, मुझे नहीं पता कि मैं इसे कर सकती हूं या नहीं, हो सकता है मैं इसे ना कर सकूं। इसके बाद भी मैं अगले दिन उठी और फिर से जिम गई और इस बार मैंने चार क्रंचेस किए और फिर पांच किए और इसके बाद छह किए। मैं ये सब शेखी बघारने के लिए नहीं कह रही हूं, लेकिन अब मैं वास्तव में क्रंच चैलेंज ले सकती हूं। आज सुबह भी मैंने बहुत सारे एब्स किए हैं।'
फिलहाल सारा के खाते में अभी और भी कई फिल्में हैं। लव आज कल के बाद सारा वरुण धवन स्टारर फिल्म 'कुली नं. 1' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी जारी है।
रोहित शेट्टी ने खोली ये अनोखी यूनिवर्सिटी, जान जोखिम में डालने वालों का ही हो रहा एडमिशन