सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आज रिलीज की गई है। इस फिल्म की रिलीजिंग से लोगों के भावनाएं जुड़ी हैं। तो वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके हैं वो भी आज के दिन उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री सारा अली खान ने भी दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है।
सारा अली खान ने बताईं सुशांत सिंह राजपूत और पिता सैफ अली खान में समानताएं, दोनों को बताया 'जेंटलमैन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी सारा के साथ मुख्य भूमिका में थे। सुशांत की आखिरी फिल्म रिलीज होने पर सारा ने उनके लिए पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए सारा ने सुशांत सिंह राजपूत और अपने पिता सैफ अली खान के बीच की समानताएं बताई हैं।
सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में सारा ने लिखा है, 'सिर्फ दो जेंटलमैन जिन्होंने वैन घोष, टेलीस्कोप, तारामंडल, गिटार, नॉर्दन लाइट्स, क्रिकेट, पिंक फ्लॉयड, नुसरत साब और एक्टिंग टेक्नीक्स को लेकर मुझसे बातें की हैं। आप दोनों में यही आखिरी बात कॉमन थी।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आज (24 जुलाई) ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री संजना सांघी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान ने भी एक अहम किरदार निभाया है। हालांकि सैफ का किरदार बहुत बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी उनका किरदार बहुत अहम है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस इस मामले की गहराई से तफ्तीश में जुटी हुई है। मामले में अब तक करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन पुलिस अब तक मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है।
पढ़ें: ऐश्वर्या राय से लेकर दिशा पाटनी तक कभी ऐसी दिखती थीं ये अभिनेत्रियां, पहचानना हो जाएगा मुश्किल