{"_id":"5c0e5b32bdec22416e6270b6","slug":"sara-ali-khan-says-simmba-aankh-marey-song-inspired-by-karishma-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आंख मारे' गाने पर डांस करते समय सारा अली खान के दिमाग में था करिश्मा कपूर का चेहरा, अब किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आंख मारे' गाने पर डांस करते समय सारा अली खान के दिमाग में था करिश्मा कपूर का चेहरा, अब किया खुलासा
Mon, 10 Dec 2018 05:58 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन बीत चुके हैं और कलेक्शन के लिहाज से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसी महीने सारा की एक और फिल्म आ रही है सिम्बा।
sara ali khan
सारा सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फिलहाल सारा और रणवीर सिंह इस फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। हाल ही में फिल्म सिम्बा का एक गाना रिलीज हुआ था। 'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे...' फैंस को बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी गाने की चर्चा है।
आंख मारे
अब सारा ने भी कुछ ऐसा कह दिया है जिससे गाने की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी। सारा अली खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कबूल किया है कि 'आंख मारे' गाने के लिए उन्होंने करिश्मा कपूर को अपना इंस्पिरेशन माना। उन्होंने करिश्मा कपूर के गाने देख कर उनसे प्रेरणा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान
बता दें 'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे...' के ओरिजनल वर्जन अरशद वारसी पर फिल्माया गया था। उस वक्त ये गाना बहुत हिट हुआ था। यह गाना न सिर्फ उस समय सुपरहिट हुआ था, बल्कि इस गाने ने युवाओं के बीच पनपते प्यार के क्रेज को बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
सिंबा
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिम्बा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिम्बा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।