फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी से दो कदम आगे निकलीं सैफ अली खान की बेटी, डेब्यू से पहले ही साइन कर ली तीसरी फिल्म

Thu, 12 Jul 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan sign third film with father saif ali khan

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 'केदारनाथ' की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में जुट गई हैं। फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह हैं। सारा फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली हैं। 

sara ali khan sign third film with father saif ali khan

डेब्यू से पहले ही सारा अली खान के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। इस साल सारा की जहां दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं वहीं उन्होंने अब तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। यह फिल्म सारा के लिए बेहद खास है। 

sara ali khan sign third film with father saif ali khan

डीएनए के मुताबिक, फिल्म में पहली बार सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। डायरेक्टर नितिन कक्कड़ से सैफ अली खान खुद बातचीत कर रहे हैं। फिल्म के विषय के बारे में जानकारी मिली है कि यह पिता और बेटी के रिश्ते पर है। रियल लाइफ में पिता-बेटी अब रील लाइफ में भी यही रोल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan sign third film with father saif ali khan

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर नितिन कक्कड़ अपनी फिल्म में सारा अली खान को लेना चाहते हैं। जब नितिन ने इसकी कहानी सारा और सैफ को सुनाई तो दोनों को कहानी बहुत पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हां कह दिया है। 

विज्ञापन
sara ali khan sign third film with father saif ali khan

बता दें कि सारा अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं। यह फिल्म इसी साल 30 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी। वहीं सारा की दूसरी फिल्म रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed