अभिनेत्री सारा अली खान पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल में नाम आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने सारा अली खान से पूछताछ की थी। जिसके बाद अब सारा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।
शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटीं सारा अली खान, एयरपोर्ट पर मीडिया को किया अनदेखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सारा अली खान ने अपने चेहरे पर मास्क और शील्ड लगा रखा है। आमतौर पर एयरपोर्ट पर जब भी सारा मीडिया को देखती हैं उनकी ओर देखकर हाय, हैलो बोलती हैं लेकिन इस बार सारा ने मीडिया को पूरी तरह अनदेखा कर दिया। उनके इस वीडियो को फोटोग्राफर वीरल भयानी ने साझा किया है।
सारा चेन्नई में फिल्म की शूटिंग करने पहुंची थीं। शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद वो वापस मुंबई लौट आई हैं। लुक्स की बात करें तो सारा ने इस दौरान नीले रंग का हूडी और गुलाबी रंग का पैंट्स पहना था। कैजुअल लुक में सारा एयरपोर्ट से निकलकर सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गईं।
ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद सारा और उनके परिवार के लिए काफी परेशान कर देने वाला वक्त रहा। सारा के भाई इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर परिवार की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने मशहूर लेखक विन्सटन चर्चिल को कोट करते हुए लिखा है, 'अगर आप बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो बुरे वक्त को गुजर जाने दीजिए।'
View this post on Instagram
If you’re going through hell, keep going. - Winston Churchill
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on
बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद से सारा अली खान ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी हुई है। न ही वो आते जाते इन दिनों मीडिया से बात करती हैं और न ही सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं। इससे पहले सारा लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही थीं। सारा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 10 सितंबर का है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की आने वाली फिल्म वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन है।