Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sara Ali Khan starts shooting for next film with Ayushmann Khurrana Shares Hidimba temple Pics on Social media
{"_id":"671b6bbe886881ba190232ec","slug":"sara-ali-khan-starts-shooting-for-next-film-with-ayushmann-khurrana-shares-hidimba-temple-pics-on-social-media-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: सारा ने शुरू की आयुष्मान के साथ मनाली में शूटिंग, हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sara Ali Khan: सारा ने शुरू की आयुष्मान के साथ मनाली में शूटिंग, हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:45 PM IST
सार
Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर अपनी आगामी फिल्म की बीटीएस तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सारा अली खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष्मान और सारा इस वक्त हिमाचल प्रदेश के मनाली में शूटिंग कर रहे हैं। सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर निर्देशक आकाश कौशिक के साथ बिहाइंड द सीन की तस्वीर साझा की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
2 of 5
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने साझा की शूटिंग से BTS तस्वीर
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सारा अली खान ऊनी लेगिंग के साथ प्रिंटेड पफ्ड जैकेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं आयुष्मान खुराना भी निर्देशक आकाश कौशिक के साथ पोज देते और अपने चेहरे पर हल्की मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सारा ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा।
3 of 5
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन
इसके अलावा सारा ने मनाली में हिडिम्बा मंदिर के दर्शन करते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सारा बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि वह हिडिम्बा मंदिर के दर्शन कर बेहद खुश हैं। बहरहाल, यह कहना मुश्किल है कि यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग का ही एक सीन है या फिर उनके इस सफर की एक झलक।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
अमर कौशिक करेंगे फिल्म का निर्देशन
फिल्म की शूटिंग की तैयारियां जोरों पर हैं और जून 2024 तक प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के सहयोग से निर्मित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर निर्देशक आकाश कौशिक की यह एक अनोखी जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था, जो उनकी 2019 की सुपरहिट ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इसे राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है और इसमें आयुष्मान खुराना ने दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं सारा अली खान को आखिरी बार 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। अब सारा इस नई अनाम फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान-गौरी की शादी के 25 साल हुए पूरे, किंग बोले- आर्यन उन दोनों जैसा बिल्कुल...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।