फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' में किसिंग सीन को लेकर बोलीं सारा अली खान, 'आंखें बंद करके किसी को किस करते रहो और...'

Fri, 07 Dec 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan talk about kissing scene with sushant singh rajput in film keadarnath
sara ali khan - फोटो : instagram
सैफ अली खान की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' आज यानी 7 नवंबर को रिलीज हो गई । फिल्म को दर्शकों के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं । कुछ का कहना है कि सारा ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है । वहीं कुछ ने 'केदारनाथ' को कमजोर कहानी वाली फिल्म बताया। मूवी में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं । 
sara ali khan talk about kissing scene with sushant singh rajput in film keadarnath
sara ali khan
फिल्म में केदारनाथ की खूबसूरत वादियों के अलावा एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया है । फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में सारा से इस किसिंग सीन के बारे में पूछा गया । तब सारा ने कहा कि उनके लिए ये सीन सबसे आसान था । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो किसिंग सीन करते वक्त बिल्कुल भी नर्वस नहीं थीं ।
sara ali khan talk about kissing scene with sushant singh rajput in film keadarnath
sara ali khan - फोटो : star world
सारा कहती हैं, 'एक परफॉर्मर होने के नाते जब आप कोई सीन करते हैं तो आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप कैरेक्टर को फील करो । सच कहूं तो किसिंग सीन शूट करना मेरे लिए सबसे ज्यादा आसान रहा । ये इंटेंस लव को दिखाने का सबसे आसान तरीका है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan talk about kissing scene with sushant singh rajput in film keadarnath
sarta ali khan - फोटो : twitter
सारा आगे कहती हैं, 'ऐसे सीन में आपकी आंखें बंद होती हैं और आप किसी को किस कर रहे होते हैं । इसलिए मैं ये सीन करते वक्त बिल्कुल भी नर्वस नहीं थी ।' सारा ने अपनी और सुशांत की बॉन्डिंग के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, 'सुशांत के साथ काम करना शानदार था । चाहे ठंड में हो या बारिश, सुशांत सेट पर काफी प्रोफेशनल रहते थे ।'
विज्ञापन
sara ali khan talk about kissing scene with sushant singh rajput in film keadarnath
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
'अच्छी बॉन्डिंग की वजह से ही फिल्म में हमारी केमिस्ट्री अच्छी उभरकर आई । हमारी एनर्जी मैच हुई ।' बता दें कि यह फिल्म उत्तराखंड में बैन कर दी गई है । इसके अलावा केदारनाथ पर लव जेहाद, भगवान का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed