फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' पर लगा लव जेहाद का आरोप, पहली बार सारा अली खान का आया बयान

Thu, 29 Nov 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan talks about love jihad during kedarnath promotion
kedarnath - फोटो : instagram
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केेदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। उससे पहले फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म के मेकर्स पर लव जेहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। प्रमोशन के दौरान अब सारा अली खान ने लव जेहाद पर बयान दिया है। 
sara ali khan talks about love jihad during kedarnath promotion
kedarnath - फोटो : instagram
सारा अली खान ने कहा कि 'ये इस तरह की फिल्म नहीं है। फिल्म में केदारनाथ की दुनिया, जितनी मुक्कू (सारा) की है, उतनी ही मंसूर (सुशांत) की भी है। मुझे इस तरह से बांटने की नीति समझ नहीं आती। दुनियाभर में नस्लवाद और लिंगभेद है, ये मुझे समझ नहीं आता।'
 
sara ali khan talks about love jihad during kedarnath promotion
kedarnath - फोटो : instagram

सारा अली खान ने आगे कहा कि 'मेरे सोचने का तरीका अलग है। वो मेरी एजुकेशन और जिंदगी के अनुभवों से बना है। इस तरह की कोई चीज मुझे प्रभावित नहीं करती। हमारी फिल्म लव जिहाद की मानसिकता को बिल्कुल भी नहीं दिखाती है। केदारनाथ दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया दिखाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan talks about love jihad during kedarnath promotion
kedarnath - फोटो : instagram
इससे पहले बीजेपी नेता अजेंद्र अजय ने केदारनाथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है। यही नहीं अजेंद्र ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को चिट्ठी लिखी कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। 
विज्ञापन
sara ali khan talks about love jihad during kedarnath promotion
kedarnath - फोटो : instagram

बता दें कि फिल्म केदारनाथ का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। केदारनाथ हिंदू-मुस्लिम लव स्टोरी पर आधारित है, जो उत्तराखंड में आई बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed