फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भोर भये पनघट पे' पर थिरकीं सारा अली खान, दिल खुश कर देगा ये डांस वीडियो

Tue, 07 Apr 2020 06:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 07 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Throwback Dance Video On Bhor Bhaye Panghat Pe From The Movie Satyam Shivam Sundaram
सारा अली खान - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इसी बीच तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर ही रहते हुए आराम कर रहे हैं। साथ ही साथ कुछ पुरानी यादें भी ताजा कर रहे हैं। कोई अपने बचपन की तस्वीरें साझा करता है तो कोई पुरानी याद। इसी तरह से ये सेलेब्स अपने क्वारंटीन समय को काट रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने एक डांस का वीडियो साझा किया है।

Sara Ali Khan Throwback Dance Video On Bhor Bhaye Panghat Pe From The Movie Satyam Shivam Sundaram
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

सारा अली खान वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस समय में तो वो और भी ज्यादा एक्टिव हैं और अपने फैन्स के साथ अपनी की वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब सारा ने एक बार फिर से अपने डांस का वीडियो साझा किया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सारा के वीडियो और फोटोज उनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद भी किए जाते हैं।

Sara Ali Khan Throwback Dance Video On Bhor Bhaye Panghat Pe From The Movie Satyam Shivam Sundaram
सारा अली खान - फोटो : Social Media

इस वीडियो को सारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साजा किया है। वीडियो में सारा 'सत्यम शिवम सुंदरम' फिल्म के गाने 'भोर भये पनघट पे' पर डांस कर रही हैं। सारा का ये क्लासिकल डांस स्किल देखकर उनके फैन्स कापी खुश हो रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सारा ने लिखा है, 'डांस एडिशन। रियाज़, ट्रेनिंग और रिपीटिशन की पुरानी परम्परा को दोहराया जाए। यह फल देता है। और हां, क्वारंटाइन में कोई भी रुटीन आपकी स्थिति बेहतर करने में मदद करता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

dance edition💁🏻♀️ Revisit any previous tradition 💃🙏🏻 Riyaaz, training, repetition ⏰✨🔥 It’ll all come to fruition🍏🍊🍒🙌🏻 And of course- I must mention In this ‘quarantime’ any routine will help your condition 💭💪🏻📚 #sarakishayari #QuarantineKiTayari #stayhome #staysafe

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Throwback Dance Video On Bhor Bhaye Panghat Pe From The Movie Satyam Shivam Sundaram
सारा अली खान - फोटो : Social Media

सारा के इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन के जरिए सारा रियाज और ट्रेनिंग पर जोर देती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी सारा एक वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। जिसमें वो क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही थीं। सारा के उस वीडियो को भी उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Throwback Dance Video On Bhor Bhaye Panghat Pe From The Movie Satyam Shivam Sundaram
Coolie No 1 - फोटो : instagram

बात करें सारा के वर्कफ्रंट की तो सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इस फिल्म में सारा को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब सारा वरुम धवन के साथ फिल्म 'कूली नं. वन' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed