{"_id":"5d53a81a8ebc3e6ccd347fb3","slug":"sara-ali-khan-to-alia-bhatt-bollywood-most-famous-step-sibings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर-सारा सहित ये हैं बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहन, जिनके बीच है जबरदस्त बॉन्डिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर-सारा सहित ये हैं बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहन, जिनके बीच है जबरदस्त बॉन्डिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 15 Aug 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सारा-तैमूर, अर्जुन-जाह्नवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रक्षाबंधन के त्योहार पर बॉलीवुड सितारे भाई-बहन के साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं। इनमें से कुछ रिश्ते तो ऐसे है जो सगे भाई-बहन नहीं हैं लेकिन उनका प्यार देखते ही बनता है। रक्षाबंधन के मौके पर चलिए बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सौतले भाई-बहनों के बारे में बताते हैं जिनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।
2 of 6
सारा अली खान और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं करीना और सैफ के लाडले तैमूर की। तैमूर के फैंस की संख्या अभी से लाखों-करोड़ों में है। पिछले साल तैमूर की सौतेली बहन सारा अली खान ने उन्हें राखी बांधी तो तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर में सारा तैमूर को टीका लगाते हुए नजर आई थीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा की बॉन्डिंग करीना कपूर से काफी अच्छी है।
बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना से दो बच्चे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। जबकि बोनी और श्रीदेवी से दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। पहले अर्जुन और जाह्नवी-खुशी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद उनके बीच दूरियां खत्म हो गईं। अर्जुन कपूर कई मौकों पर बड़े भाई की तरह जाह्नवी और खुशी का ध्यान रखते हुए नजर आते हैं।
महेश भट्ट की दोनों बेटियों आलिया और पूजा के बीच भी स्पेशल बॉन्डिंग है। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां हैं- आलिया और शाहीन। जबकि महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट से पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। कई इवेंट्स में आलिया और पूजा को एक साथ देखा जाता है।
आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद अपनी क्यूटनेस से सभी को मात देते हैं। आजाद और आमिर की बेटी ईरा से खूब बनती है। आमिर की पहली पत्नी रीना से दो बच्चे ईरा और जुनैद हैं। किरण और रीना को भी कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों की साथ की तस्वीरें काफी सुर्खियों में रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।