{"_id":"5f8aeeb38ebc3e9b8a15a3ac","slug":"sara-ali-khan-to-arjun-kapoor-bollywood-celebrities-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान और अर्जुन कपूर सहित बॉलीवुड के ये सितारे दिखते थे ऐसे, खुद को किया ‘फैट टू फिट’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान और अर्जुन कपूर सहित बॉलीवुड के ये सितारे दिखते थे ऐसे, खुद को किया ‘फैट टू फिट’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन कपूर, सारा अली खान
- फोटो : instagram/arjunkapoor, saraalikhan95
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल के दौरान भी बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते रहे। सोशल मीडिया पर वो फिटनेस को लेकर प्रशंसकों को जागरूक भी करते दिखे। इसी कड़ी में ऐसे सितारों की बात करते हैं जिनका वजह पहले काफी बढ़ा हुआ था। तो चलिए उन कलाकारों की तस्वीरें दिखाते हैं जिन्होंने खुद को 'फैट टू फिट' कर लिया।
2 of 6
सारा अली खान
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान को पिज्जा खाने का काफी शौक था। अपने बढ़े वजन की वजह से उन्होंने बचपन में सोचा था कि वो कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आ सकतीं। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के दिनों में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया। अब सारा अली खान की गिनती बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में से होती है।
3 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : instagram/bhumipednekar
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं भूमि पेडनेकर के पहले और अभी के लुक में बहुत फर्क आ गया है। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था। वहीं अब भूमि बिल्कुल स्लिम ट्रिम हैं। भूमि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सतीश कौशिक
- फोटो : instagram/satishkaushik2178
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब सार्वजनिक रूप से दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से अधिक फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया। इसके लिए सतीश कौशिक ने अमेरिका में एक डॉक्टर की मदद ली थी और डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट, और वर्कआउट का पालन किया।
विज्ञापन
5 of 6
अदनान सामी
- फोटो : instagram/adnansamiworld
गायक अदनान सामी के वजन को लेकर डॉक्टरों ने तो चेतावनी भी दे दी थी। अदनान ने बताया था कि जब उनका वजन 230 किलो हुआ तो डॉक्टर ने कह दिया था कि उनके पास जीने के लिए छह महीने हैं। ऐसे में उन्हें हर हालत में वजन कम करना था। कड़ी मेहनत के बाद वो अपना वजन 70 किलो तक करने में कामयाब रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।