{"_id":"6266a2018df46e5c411f2bc5","slug":"sara-ali-khan-to-be-seen-in-film-inspired-by-the-1942-quit-india-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी सारा अली खान, जानिए कहां होगी रिलीज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan: भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी सारा अली खान, जानिए कहां होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होंने कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। 2020 में सिनेमाघर में सारा अली खान की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी। इसके बाद ओटीटी पर उनकी दो फिल्में 'कुली नंबर 1' और 'अतरंगी रे' रिलीज हुईं। अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में खबर आ रही हैं वह जल्द ही 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।
2 of 4
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित ये पीरियड फिल्म होगी जिसका डायरेक्शन 'एक थी डायन' के निर्देशक कानन अय्यर करेंगे। इस फिल्म को करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा और ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सारा मुख्य भूमिका में होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मुख्य भाग को शूट भी कर लिया गया है।
3 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी होंगे। ये फिल्म महाभारत के अश्वत्थामा पर आधारित होगी। इसके अलावा सारा अली खान लक्ष्मण उकेटर की अनटाइल्टड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ विक्की कौशल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा आजकल वह विक्रांत मैसी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'गैसलाइट' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में सारा ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फिल्म गैसलाइट की शूटिंग गुजरात में हो रही है। इस फिल्म के जरिए सारा अली खान पहली बार विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।