अभिनेत्री सारा अली खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने काफी कम वक्त में ही अपना एक अलग और बड़ा मुकाम बना लिया है। सारा अपनी फिल्मों के अलावा भी किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सारा सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह है उनका मंदिर जाना।
सारा अली खान पहुंचीं शनिदेव के मंदिर, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शनिदेव के मंदिर पहुंची। सफेद सूट में सारा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। सारा ने न सिर्फ मंदिर में दर्शन किए बल्कि मीडिया को देख हमेशा की तरह ही जमकर पोज भी दिए। सारा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
#saraalikhan with her mom #amritasingh snapped today at #shani temple in Juhu
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सारा अली खान किसी मंदिर में पहुंची हों। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स सारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर कोई उनकी सादगी का कायल हो रहा है। वीडियो और तस्वीरों पर भी सोशल मीडिया यूजर्स सारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
View this post on Instagram
#saraalikhan today at rhe shani temple today #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बात सारा अली खान के प्रोफेशनल करियर की करें तो सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। वहीं इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आई थीं।
बता दें कि सारा अली खान जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। वहीं वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 का शूटिंग भी जारी है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ही कर रहे हैं। फिल्म की सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।