{"_id":"5cb1838fbdec2213f4136739","slug":"sara-ali-khan-will-become-a-politician-after-being-a-successful-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 फिल्मों के बाद ही सारा ने दे दिया राजनीति में आने पर बड़ा बयान, खूबी ऐसी बताई सब हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 फिल्मों के बाद ही सारा ने दे दिया राजनीति में आने पर बड़ा बयान, खूबी ऐसी बताई सब हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केवल दो फिल्म करने के बाद से ही सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग मेें व्यस्त हैं। इस बीच सारा अली खान ने एक्टिंग केे अलावा राजनीति में भी आने की अपनी इच्छा जाहिर की है। ये जानकर उनके फैंस भी हैरान हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पहुंची सारा अली खान ने शिक्षा के विषय पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के समय में अच्छी शिक्षा पाना कितना जरूरी है। इसके बाद अपनी शिक्षा पर बात करते हुए सारा ने बताया कि उन्होंने हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ले रखी है।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अपनी डिग्री को काफी महत्वपूर्ण मानते हुए कहती हैं कि एक्टिंग में सफलता मिलने के बाद अगर उन्हें राजनीति मेें भी मौका मिलेगा तो वह वहां भी जाना चाहेंगी। सारा ने कहा,' एक्टिंग मेरी पहली प्राथमिकता रही है, एक सफल एक्ट्रेस बनने के बाद अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं राजनीति भी करना चाहूंगी।' गौरतलब है कि सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : news18
बात करें सारा अली खान की पिछली फिल्मों की तो उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर ये औसत फिल्म साबित हुई। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में भी नजर आईं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : file photo
सारा अली खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों अपने पिता सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। लव आजकल के सीक्वल का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।