{"_id":"6213a322023a7642b43da2f2","slug":"sara-ali-khan-wished-kareena-kapoor-son-jahangir-on-his-birthday-shared-pictures-of-a-special-moment-with-his-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: करीना कपूर के बेटे जहांगीर को सारा अली खान ने विश किया बर्थडे, शेयर कीं भाई संग खास पल की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: करीना कपूर के बेटे जहांगीर को सारा अली खान ने विश किया बर्थडे, शेयर कीं भाई संग खास पल की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर दो बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की मां हैं। बीते साल 21 फरवरी के दिन ही करीना ने अपने छोटे बेटे जहांगीर (जेह) को जन्म दिया था और आज जेह पूरे एक साल का हो गया है। इस खास मौके पर सेलेब्स ही नहीं बल्कि करीना और सैफ के फैंस भी उनके नन्हे नवाब को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब जहांगीर को बड़ी बहन और एक्ट्रेस सारा अली खान ने जन्मदिन की बधाई दी है। सारा ने इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सारा की अपने भाई संग खास बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।
सारा अली खान ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अपने चारों बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि सारा और इब्राहिम अपने दोनों छोटे भाई तैमूर और जेह से बेहद प्यार करते हैं।
2 of 5
सैफ अली खान का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली तस्वीर में सैफ अपने चारों बच्चों सारा, इब्राहिम, तैमूर और जेह के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सारा ने जेह को गोद में लिया है और इब्राहिम ने तैमूर को कंथे पर बिठाया है। कुछ तस्वीरों में सारा, इब्राहिम और जेह एक साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सैफ, इब्राहिम, सारा नन्हे जेह के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, जहांगीर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके बीच सारा ने अपनी और जेह की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें सारा अपने छोटे भाई को खाना खिलाती हुई दिख रही हैं। सारा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। महज 30 मिनट में ही इन तस्वीरों को 4 लाख 67 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो बेबी।’ इसके साथ सारा ने कई सारे हार्ट और केक के इमोजी भी लगाए हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट कर हार्ट या फिर फायर का इमोजी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, जहांगीर, तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा के अलावा जहांगीर को मम्मी करीना कपूर ने भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में जहांगीर और तैमूर खेलते दिख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में नन्हे जहांगीर अपने पापा सैफ के साथ दिख रहे हैं। वहीं, बुआ सबा और मौसी करिश्मा कपूर ने भी जहांगीर को बर्थडे विश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।