फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkaru Vaari Paata Trailer: महेश बाबू की 'सरकारु वारी पाटा' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन से साथ लगा कॉमेडी का तड़का

Mon, 02 May 2022 05:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 02 May 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sarkaru Vaari Paata Trailer out now mahesh babu and Keerthy Suresh starrer film released on 12 may 2022
सरकारु वारी पाटा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री की शानदार फिल्मों ने फैंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का बज बना हुआ है। वहीं, अब साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें महेश बाबू फुल ऑन एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। महेश बाबू का ये अंदाज यकीनन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

Sarkaru Vaari Paata Trailer out now mahesh babu and Keerthy Suresh starrer film released on 12 may 2022
film Sarkaru Vaari Paata - फोटो : सोशल मीडिया

'सरकारु वारी पाटा' का ट्रेलर 2 मिनट 36 सेकंड का है, जिसमें कूट-कूट के एक्शन सीन्स भरे हुए हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही जबरदस्त एक्शन से होती है, जो फिल्म की एक छोटी सी झलक है। ट्रेलर की शुरुआत चाबी के एक गुच्छे से होती है, जो लड़ाई में महेश बाबू का हथियार है और इससे ही अभिनेता अपने दुश्मनों को धूल चटाते हैं। हालांकि, एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। महेश बाबू और कीर्थि सुरेश के खूबसूरत सीन्स हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।    

Sarkaru Vaari Paata Trailer out now mahesh babu and Keerthy Suresh starrer film released on 12 may 2022
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में महेश बाबू एक बैक मैंनेजर की भूमिका में हैं, जो बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले शख्स की तलाश में हैं। यह शख्स एक मशहूर उद्योगपति है, जो बैंक के साथ 100 करोड़ की धोखाधड़ी करने के बाद देश से फरार हो गया। अब महेश बाबू इसे फिर से देश में लाने के मिशन के साथ विदेश जाते हैं। अब वह कैसे इस बिजनेसमैन को पकड़ते हैं, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkaru Vaari Paata Trailer out now mahesh babu and Keerthy Suresh starrer film released on 12 may 2022
सरकारु वारी पाटा - फोटो : insta

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला ने किया है और इसमें महेश बाबू के साथ कीर्थि सुरेश नजर आएंगी। फिल्म में दोनों के खूबसूरत रोमांटिक सीन्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed