फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saroj Khan: धक धक करने लगा से हवा हवाई तक, सरोज खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी से सदाबहार बन गए ये गाने

Tue, 22 Nov 2022 07:45 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
saroj khan birth anniversary here top songs of masterji like  dhak dhak karne laga dola re dola hawa hawai
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर रहीं सरोज खान की 22 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी होती है। उन्होंने अपने करियर में अपनी कोरियोग्राफी से तकरीबन 2000 गानों को सजाया था। माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा और यहां तक कि अभिनेताओं को भी सरोज खान ने अपने डांस स्टेप्स पर नचाया था। बॉलीवुड में कई ऐसे शानदार गाने हैं, जो सरोज खान की कोरियोग्राफी के लिए आज भी मशहूर हैं। यहां तक कि माधुरी को धक धक गर्ल बनाने के श्रेय भी उन्हीं को दिया जाता है। तो चलिए बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जानते हैं सरोज खान की कोरियोग्राफी से सजे ऐसे ही बेहतरीन गानें।

saroj khan birth anniversary here top songs of masterji like  dhak dhak karne laga dola re dola hawa hawai
सरोज खान - फोटो : ट्विटर

प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट डांस नंबर्स दिए हैं लेकिन  उनके डांसिंग स्टार बनाने में सरोज खान का भी काफी योगदान रहा। सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया गाना 'चने के खेत में' खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा फिल्म तेजाब का गाना 'एक दो तीन' भी काफी हिट सॉन्ग है, जो सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इसके अलावा भी सरोज खान ने फिल्म थानेदार में तम्मा तम्मा लोगे, फिल्म बेटा में धक धक करने लगा और फिल्म देवदास में मार डाला..उनके माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सुपर डुपर हिट गीतों को कोरियोग्राफ किया।

saroj khan birth anniversary here top songs of masterji like  dhak dhak karne laga dola re dola hawa hawai
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सरोज खान का नाम हिंदी सिनेमा में बहुत ही आदर के साथ लिया जाता है। उनसे जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो आज भी याद किए जाते हैं। जब वी नेट का गाना इश्क हाय खूब मशहूर है और इसके लिए सरोज खान को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा देवदास फिल्म का गाना 'डोला डोला रे डोला' के हुक स्टेप तो सभी को हमेशा याद रहते हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी के लिए भी सरोज खान को नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
saroj khan birth anniversary here top songs of masterji like  dhak dhak karne laga dola re dola hawa hawai
सरोज खान - फोटो : Instagram

 सरोज खान ने अपने करियर में अलग-अलग कलाकारों के साथ तमाम कालजयी नृत्य गीत तैयार किए। जिनमें से फिल्म चांदनी का गाना 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' के डांस स्टेप्स को आज भी बहुत पसंद किया जाता है।

 

 

विज्ञापन
saroj khan birth anniversary here top songs of masterji like  dhak dhak karne laga dola re dola hawa hawai
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान ने 10 साल की उम्र से सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था और फिल्मों में अपना करियर उन्होंने ग्रुप डांसर के तौर पर शुरू किया। उनके गानों में फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना मेहंदी लगाकर रखना के डांस स्टेप्स को शादियों में आज भी खूब किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed