फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुका ये अभिनेता हुआ पाई-पाई का मोहताज, हालत देख आ जाएगा रोना

Fri, 22 May 2020 02:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 22 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Satish Kaul Facing Financial crisis Amid Lockdown Then and Now Mahabharat Indra
सतीश कौल - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल अब दाने- दाने को मोहताज हैं। सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे लेकिन आज उनके पास दवा के भी पैसे नहीं है। अपनी आप बीती उन्होंने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताई।

Satish Kaul Facing Financial crisis Amid Lockdown Then and Now Mahabharat Indra
सतीश कौल - फोटो : Social Media

1974 से 1998 तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश के पास एक समय में फिल्मों की लाइन लगी हुई थी। महाभारत से लेकर कई बड़ी फिल्मों का वो हिस्सा रह चुके हैं लेकिन अब हालात पहले जैसे नहीं रहे। दरअसल, सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। इसके बाद उनकी हालत कुछ ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Satish Kaul Facing Financial crisis Amid Lockdown Then and Now Mahabharat Indra
सतीश कौल - फोटो : Social Media

सतीश कई सालों से अमृतसर में रह रहे हैं। जब वह बीमार हुए तो उनके पास अस्पताल में इलाज के भी पैसे नहीं थे। खैर जब यह बात फिल्मी सितारों तक पहुंची तो कईयों ने उनकी मदद की। अपने हालत के बारे में सतीश ने एक बार बताया था, 'मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए।' अब लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaul Facing Financial crisis Amid Lockdown Then and Now Mahabharat Indra
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश का जो ताजा इंटरव्यू आया है उसमें वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बतौर अभिनेता फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया अब इंसानियत के तौर पर लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए। सतीश किराए के घर में रहते हैं। इससे पहले वह एक वृद्ध आश्रम में रह रहे थे। फिलहाल उनकी सेहत तो ठीक है लेकिन लॉकडाउन के चलते हालात खराब हो गए हैं।

विज्ञापन
Satish Kaul Facing Financial crisis Amid Lockdown Then and Now Mahabharat Indra
सतीश कौल

65 साल के सतीश कौल ने कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और एलान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं।' आपको बता दें, सिनेमाजगत में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्हें इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा। इसमें पूजा डडवाल, सवी सिद्धू, राजेंद्र कुमार, महेश आनंद का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed