सतीश कौशिक बॉलीवुड सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अभिनय से लेकर निर्माता-निर्देशक तक उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले सतीश कौशिक ने कुछ दिनों पहले की दुनिया को अलविदा कहा। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस का गहरा सदमा लगा। भले ही वह अब हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उन्होंने काम से ऐसा असर छोड़ा है कि लोग उन्हें याद करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। 13 अप्रैल यानी आज सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी है। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
Satish Kaushik: बेटे के मौत से पूरी तरह टूट गए थे सतीश कौशिक, सदमे से उबरने लग गए थे कई साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से था एक्टिंग का शौक
नौकरी की वजह से सतीश कौशिक के पिता को दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा था। जिसके बाद उनकी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई। बचपन से ही सतीश को फिल्में देखने का काफी शौक था। महमूद उनके फेवरेट एक्टर थे। कहा जाता है कि महमूद के सीन को वह घर पर ही प्रैक्टिस किया करते थे। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी एक्टिंग का कोर्स किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपने को सच करने के लिए मायानगरी मुंबई जा पहुंचे।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
सतीश कौशिक की पहली बॉलीवुड फिल्म मासूम है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की। फिल्म मासूम में उन्होंने शेखर कपूर को असिस्ट किया था। इसी के साथ उन्होंने एक छोटा सा रोल भी प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। क्लासिक कॉमेडी फिल्म जाने भी यारो में सतीश कौशिक ने अभिनय के साथ डायलॉग भी लिखे। सतीश ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कईं फिल्मों का निर्देशन भी किया। रूप की रानी चोरो का राजा बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। कई फिल्मों के निर्देशन के बाद उन्हें फिल्म तेरे नाम में सफलता मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। सलमान खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे।
बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक
अपने छोटे-बड़े हर किरदार में लोगों को हंसाने वाले सतीश कौशिक की जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक्टर को तोड़कर रख दिया था। बात 1990 के दशक की है, जब सतीश कौशिक के बेटे सानू ने का महज दो वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेटे के निधन का सतीश कौशिक को गहरा सदमा लगा था, वह लोगों के संपर्क से दूर हो गए थे। एक वक्त ऐसा आया जब वह अकेले रहने लगे। हालांकि उन्होंने इस हादसे से खुद को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, इसके लिए वह खुद को व्यस्त रखने लगे थे। इस पहाड़ जैसे गम से उबरने में उन्हें वर्षों लगे। करीब 16 साल बाद वर्ष 2012 में सतीश कौशिक के घर उनकी बेटी वंशिका का सेरोगेसी से जन्म हुआ। बेटी के जन्म पर सतीश कौशिक ने अपनी खुशखबरी साझा करते हुए कहा था, 'हमारी बेटी का जन्म एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।'
यह भी पढ़ें: फैंस पर चढ़ा 'किसी का भाई किसी की जान' का सुरुर, अभी से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
सतीश कौशिक जितने शानदार कलाकार हैं, उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। वह हमेशा से अपने दोस्तों के लिए खड़े होते रहे हैं। यही वजह थी कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त नीना गुप्ता का उनके सबसे बुरे वक्त में साथ दिया था। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को शादी करने के लिए प्रपोज किया था। यह बात उस समय की है जब नीना गुप्ता बेटी मसाबा को लेकर प्रेग्नेंट थीं और वह अपने बुरे वक्त से लड़ रही थीं। इस बात का जिक्र नीना गुप्ता ने अपनी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' किया है।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले 'जवान' के सेट से शाहरुख की डैशिंग तस्वीरें हुई वायरल, समंदर किनारे शूट करते दिखे अभिनेता

कमेंट
कमेंट X