सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः मुत्तु स्वामी से कुंज बिहारी तक, इन पांच किरदारों से सतीश कौशिक ने जीता दर्शकों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 13 Apr 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik Birthday special 5 iconic comedy roles done by actor which won audiences heart
सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक 13 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फिल्मों में सह कलाकार और कॉमेडियन की भूमिका निभाने वाले सतीश कौशिक बॉलीवुड के दमदार अभिनेता माने जाते हैं। चाहे किरदार गंभीर हो या फिर कॉमिक हर रोल में सतीश कौशिक अपने अभिनय से जान फूंक देते हैं। साल 1983 में फिल्म मौसम से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। हालांकि उनके दमदार किरदारों की लिस्ट काफी लंबी हैं लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उन पांच कॉमिक किरदारों के बारे में जो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आए थे।


 

Trending Videos
Satish Kaushik Birthday special 5 iconic comedy roles done by actor which won audiences heart
satish kaushik

साजन चले ससुराल

फिल्म 'साजन चले ससुराल' में सतीश कौशिक ने मुत्त स्वामी का किरदार निभाया था। फिल्म में जब जब सतीश कौशिक दिखाई दिए लोगों का हंस हंस कर बुरा हाल हो गया। दक्षिण भारतीय लहजे में उनके डायलाग बोलने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। साल 1996 में रिलीज हुई इस हिट फिल्म में सतीश कौशिक गोविंदा के दोस्त के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik Birthday special 5 iconic comedy roles done by actor which won audiences heart
सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी

साल 1997 में आई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वो अक्षय को ये बताते हैं कि उनकी कुंडली में राज योग है और उन्हें मेहनत करने से बचना है। साथ ही वो हमेशा अक्षय को नए नए टोटके बताते हैं जिससे स्थिति बिगड़ने पर कॉमेडी हो जाती है। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

Satish Kaushik Birthday special 5 iconic comedy roles done by actor which won audiences heart
हसीना मान जाएगी - फोटो : सोशल मीडिया

हसीना मान जाएगी

डेविड धवन की इस कॉमेडी फिल्म में सतीश कौशिक ने कादर खान के पर्सनल असिस्टेंट का किरदार निभाया था। संजय दत्त और गोविंदा की इस कॉमेडी फिल्म में सतीश कौशिक कुंज बिहारी के किरदार में नजर आए थे।बात बात पर उनकी तरफ से निकली पंच लाइन ने फैंस को हंसा हंसाकर लोट पोट कर दिया था।

विज्ञापन
Satish Kaushik Birthday special 5 iconic comedy roles done by actor which won audiences heart
satish kaushik

मिस्टर इंडिया

साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में सतीश कौशिक ने कैलेंडर नाम के कुक का किरदार निभाया था। अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी द्वारा अभिनीत इस फिल्म में सतीश कौशिक के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed