{"_id":"6061ca43a680e5165309b1a1","slug":"satish-kaushik-daughter-vanshika-is-in-hospital-actor-saif-please-pray-for-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सतीश कौशिक की बेटी अस्पताल में भर्ती, अभिनेता ने कहा- रोने की आवाज सुनकर दिल टूट जाता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सतीश कौशिक की बेटी अस्पताल में भर्ती, अभिनेता ने कहा- रोने की आवाज सुनकर दिल टूट जाता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 29 Mar 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और बॉलीवुड के कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। बहुत से सितारे जहां अभी भी संक्रमित हैं तो वहीं कुछ सितारे कोरोना संक्रमण से बाहर आ चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन उनकी 8 साल की बेटी वंशिका अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। सतीश कौशिक की बेटी पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।
Trending Videos
2 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : instagram/satishkaushik2178
अपनी बेटी को अस्पताल में भर्ती देख सतीश कौशिक को काफी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा है कि, 'आप लोग उसके लिए दुआ करें'। दरअसल 64 वर्षीय सतीश कौशिक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बेटी वंशिका में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर बात करते हुए सतीश कौशिक ने कहा कि, 'मैं रिकवर हो रहा हूं और कुछ दिन घर में ही क्वारंटीन रहूंगा'। सतीश कौशिक ने आगे कहा कि, 'मेरी बेटी वंशिका पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन तापमान्य सामान्य नहीं हो रहा है, स्थिर बना हुआ है। उसके लिए दुआ कीजिए'। इसके बाद उन्होंने कोविड की अनिश्चित्ता को लेकर बात कही।
4 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौशिक ने कहा कि, 'ये दिक्कत है। कोविड को लेकर कुछ भी तय नहीं है। बुरी बात ये है कि मेरी बेटी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन फिर भी वो बीमार है। उसका तापमान 100 और 101 बना हुआ है। फोन पर जब उसके रोने की आवाज सुनता हूं तो मेरा दिल टूट जाता है। भगवान अपने बच्चों को इस मुश्किल वक्त में सुरक्षित रखे'।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आमिर खान
- फोटो : Instagraam
बता दें कि बॉलीवुड के बहुत से सितारे अभी भी कोरोना संक्रमित हैं। आमिर खान, माधवन, कार्तिक आर्यन, फातिमा सना शेख जैसे सितारे अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने अभी भी खुद को क्वारंटीन किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X