निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक का नाम आज बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के बीच लिया जाता है। उन्होंने सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वो धीरे- धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए। सतीश कौशिक 41 साल पहले मुंबई में काम की तलाश में आए थे।
41 साल पहले झोला और अटैची लेकर मुंबई आए थे सतीश कौशिक, साझा की पहली सुबह की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1979 में अपनी पहचान बनाने के लिए सतीश कौशिक ने मुंबई का रुख किया था। 41 साल के सफर में उन्होंने कई यादगार रोल निभाए। सतीश कौशिक ने अपने इसी सफर को याद करते हुए एक थ्रोबैक फोटो साझा की है। 41 साल पुरानी इस तस्वीर में वो मुंबई रेलवे स्टेशन पर सामान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सतीश कौशिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की खिड़की को पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। एक बैग को उन्होंने पीठ पर लटकाया हुआ है जबकि उनका सूटकेस उनके पास रखा है। इसे साझा करते हुए सतीश कौशिक ने एक भावुक संदेश लिखा है।
सतीश कौशिक ने ट्वीट किया है, 'मैं 9 अगस्त 1979 को पश्चिम एक्सप्रेस से मुंबई एक्टर बनने आया था। 10 अगस्त मुंबई में मेरी पहली सुबह थी। मुंबई ने मुझे काम, दोस्त, पत्नी, बच्चे, घर, प्यार, संघर्ष, जीत, हार और खुशी से रहने की हिम्मत दी है। मुंबई और उन सभी को सुप्रभात जिन्होंने मुझे मेरे सपनों से कहीं अधिक दिया। शुक्रिया।'
सतीश कौशिक ने निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म मासूम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। उन्होंने फिल्म जाने भी दो यारों के डायलॉग लिखे। बतौर निर्देशक उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा से शुरुआत की। उनकी पहली हिट फिल्म बनी हम आपके हम हैं कौन। बतौर अभिनेता उन्हें मिस्टर इंडिया से पहचान मिली जिसमें उन्होंने कैलेण्डर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक दो बार बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं।
आयुष्मान खुराना पर भड़कीं कंगना रनौत, इस वजह से लगाई फटकार