अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड पर जमकर बरस रही हैं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनका गुस्सा काफी बढ़ गया है। आए दिन उनके निशाने पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां होती हैं। हाल ही में उन्होंने आयुष्मान खुराना को फटकार लगा दी।
आयुष्मान खुराना पर भड़कीं कंगना रनौत, इस वजह से लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने कमाल राशिद खान (केआरके) के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आयुष्मान खुराना को औसत दर्जे का कलाकार कह डाला। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर आयुष्मान का नाम नहीं लिया। दरअसल केआरके ने अपने ट्वीट में कहा था कि आयुष्मान, रिया चक्रवर्ती का समर्थन इन तीन वजहों से कर रहे हैं।
केआरके ने किया था ट्वीट
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आयुष्मान खुराना स्टार किड्स और रिया चक्रवर्ती का तीन वजहों से सपोर्ट कर रहे हैं। पहली वजह- उन्हें बॉलीवुड में सर्वाइव करना है। दूसरी वजह- वो यशराज फिल्म्स के आर्टिस्ट हैं। तीसरी वजह- सुशांत सिंह राजपूत उनके कॉम्पिटीटर थे। आयुष्मान खुराना परेशान ना हों। आपकी फिल्में भी आएंगी और जनता आपको सटीक जवाब देगी। शुभकामनाएं।'
कंगना की टीम ने किया ट्वीट
Chaploos outsiders support mafia only for one reason and the reason is their mediocrity, nobody is threatened by them and they take full advantage of conflicts faced by few like Kangana and SSR by openly denying and mocking them .. -KR https://t.co/vqzy0JuihP
केआरके के ट्वीट पर कंगना की टीम ने लिखा, 'चापलूस आउटसाइडर्स माफियाओं को सिर्फ एक वजह से सपोर्ट करते हैं और इसकी वजह भी उनका बिचौलियापन है, किसी को भी उनसे कोई खतरा नहीं है और वे कंगना और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कुछ लोगों को नकारते हैं, उनका मजाक उड़ाते हुए संघर्ष का पूरा फायदा उठाते हैं।'
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर भी बोला हमला
Ranbir Kapoor is a serial skirt chaser but no one dare call him a rapist, Deepika is a self proclaimed mental illnesses patient but no one calls her a psycho or a witch,this name calling is reserved only for extra ordinary outsiders who come from small towns and humble families. https://t.co/gJ2AFWtxYK
याद दिला दें कि इससे पहले कंगना की टीम ने दीपिका और रणबीर पर भी निशाना साधा था। कंगना की टीम ने लिखा था, 'रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर हैं, लेकिन कोई भी उन्हें दुष्कर्मी नहीं कहता, दीपिका मानसिक बीमारी की मरीज हैं, लेकिन कोई उन्हें साइको या विच नहीं कहता, यह नामकरण केवल सामान्य बाहरी लोगों के लिए आरक्षित है जो छोटे शहरों और विनम्र परिवारों से आते हैं।'
सुशांत सिंह राजपूत केस: इस बात को लेकर ठनका ईडी का माथा, संदीप सिंह से हो सकती है पूछताछ
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 9, 2020