फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या वाकई सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने की थी दो शादियां, परिवार ने किया सच का खुलासा

Tue, 11 Aug 2020 01:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 11 Aug 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family reject father second marriage claim by Shiv Sena MP Sanjay Raut
संजय राउत और पिता के साथ सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

शिवसेना नेता संजय राउत ने मुखपत्र सामना में ये दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के अपने पिता केके सिंह से संबंध अच्छे नहीं थे। इसके साथ ही राउत ने लिखा था कि सुशांत के पिता ने दो शादियां की थीं। सुशांत पिता की दूसरी शादी से आहत थे। उन्हें यह शादी स्वीकार्य नहीं थी। राउत के इस बयान पर सुशांत के परिवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुशांत के पिता की दूसरी शादी की सच्चाई बताई है।

Sushant Singh Rajput family reject father second marriage claim by Shiv Sena MP Sanjay Raut
नीरज कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे  भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने संजय राउत के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राउत को अपने उस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सुशांत के अपने पिता के साथ अच्छे संबंध साझा नहीं थे।

Sushant Singh Rajput family reject father second marriage claim by Shiv Sena MP Sanjay Raut
सुशांत सिंह राजपूत और संजय राउत - फोटो : Social Media

नीरज ने कहा कि सुशांत के पिता की दूसरी शादी के बारे में राउत का दावा पूरी तरह से फर्जी है और अगर शिवसेना नेता सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तो सुशांत का परिवार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family reject father second marriage claim by Shiv Sena MP Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : Twitter

क्या कहा था संजय राउत ने?
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा था कि सुशांत का अपने पिता से भावनात्मक संबंध नहीं बचा था। उसके पिता को कुछ लोगों ने बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज करवाई और मुंबई में हुए अपराध की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई आई। बिहार सरकार ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की, जिसे केंद्र सरकार ने मान भी लिया।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput family reject father second marriage claim by Shiv Sena MP Sanjay Raut
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे और सुशांत के संबंधों पर भी उठाए सवाल
संजय राउत ने सामना में लिखा कि सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती आई थीं। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थीं। अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था, इस बात की जांच की जानी चाहिए। ये बात भी लोगों को पता चलनी चाहिए।

'सुशांत का शरीर पीला पड़ गया था और पैर मुड़े हुए थे', एम्बुलेंस अटेंडेंट का दावा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed