सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को लेकर अब जांच काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। एक तरफ पैसों के लेनदेन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सीबीआई ने भी बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। हर दिन इस केस से जुड़ी कई नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच सुशांत का शव ले जाने वाले एम्बुलेंस अटेंडेंट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
'सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पीला पड़ गया था और पैर मुड़े हुए थे', एम्बुलेंस अटेंडेंट का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चैनल से बातचीत में एम्बुलेंस अटेंडेंट ने बताया कि जब वह सुशांत सिंह राजपूत के कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि बेड पर अभिनेता की डेड बॉडी पड़ी है। अटेंडेंट के मुताबिक, सुशांत की बॉडी पीली पड़ गई थी। उसने पहले भी आत्महत्या करने वाले शख्स की डेड बॉडीज देखी हैं लेकिन वो पीली नहीं पड़ती हैं।
इसके साथ ही अटेंडेंट ने खुलासा किया सुशांत के पैर पर निशान थे और दोनों मुड़े हुए भी थे। यहां तक उसने सुशांत के मुंह से झाग निकलते हुए भी नहीं देखे। इतना ही नहीं अटेंडेंट ने सुशांत के गले पर बने निशान पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही उसने ये भी कहा कि उसके ऊपर पुलिस का दबाव है इसलिए वो इस मामले में ज्यादा बातें नहीं बता सकता।
रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का केस झेल रहीं रिया और उनके भाई शौविक से ईडी ने सोमवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान रिया की आय सहित अन्य चीजों के बारे में भी खुलासा हुआ, लेकिन वह ईडी के कुछ सवालों के जवाब देने में नाकामयाब रहीं।
रिया चक्रवर्ती ने ईडी के कई सवालों का जवाब नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने पूछताछ में बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के फाइनेंस को कंट्रोल करती थीं। रिया चक्रवर्ती अपने बैंक खातों में जमा पैसे और आईटीआर में दिख रहे फर्क को नहीं समझा सकीं। इतना ही नहीं उन्होंने होम लोन से मिलने वाली छूट के बारे में भी ईडी को कुछ नहीं बताया।
सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों पर नजर रखती थीं रिया चक्रवर्ती, ईडी के इन सवालों का अभिनेत्री के पास नहीं कोई जवाब