फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों पर नजर रखती थीं रिया चक्रवर्ती, ईडी के इन सवालों का अभिनेत्री के पास नहीं कोई जवाब

Mon, 10 Aug 2020 11:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 10 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty did not explain her income source during interrogation with ed
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस झेल रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से ईडी ने सोमवार को फिर पूछताछ की। रिया और उनके भाई शौविक से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान रिया चक्रवर्ती की आय सहित अन्य चीजों के बारे में भी खुलासा हुआ, लेकिन वह ईडी के कुछ सवालों के जवाब देने में नाकामयाब रहीं। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty did not explain her income source during interrogation with ed
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

जी हां, रिया चक्रवर्ती ने ईडी के कई सवालों के जवाब नहीं दिए। मीडिया रिपोट्स की माने तो उन्होंने पूछताछ में बताया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के फाइनेंस को कंट्रोल करती थीं। रिया चक्रवर्ती अपने बैंक खातों में जमा पैसे और आईटीआर में दिख रहे फर्क को नहीं समझा सकीं। इतना ही नहीं उन्होंने होम लोन से मिलने वाली छूट के बारे में भी ईडी को कुछ नहीं बताया। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty did not explain her income source during interrogation with ed
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo

ईडी ने रिया चक्रवर्ती से प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट में जो पैसा लगाया है,  वह कहां से आया है इस बारे में पूछा तो वह इस सवाल का जवाब भी नहीं दे सकतीं। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने ईडी को अपनी आईटीआई की स्टेटमेंट सौंपी। जिसमें काफी फर्क देखने को मिला है। रिपोट्स के अनुसार साल 2017-18 में रिया चक्रवर्ती ने आईटीआर भरा है उसमें उन्होंने 18.75 लाख की कमाई दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty did not explain her income source during interrogation with ed
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

वहीं साल 2018-19 में उन्होंने 18.23 लाख की कमाई दिखाई हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन दोनों ही सालों में रिया चक्रवर्ती ने जितनी कमाई दिखाई उससे ज्यादा उन्होंने कमाई की थी। जिससे पता चलता है कि आईटीआर में उन्होंने अपनी गलत कमाई दिखाई हुई है। ईडी से शुरुआती पूछताछ में रिया ने खुलासा किया था कि मुंबई में उनके दो फ्लैट भी हैं। एक फ्लैट उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 80 लाख से ज्यादा है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty did not explain her income source during interrogation with ed
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

वहीं दूसरा घर रिया चक्रवर्ती ने साल 2012 में पिता के नाम पर लिया है। जिसकी 60 लाख रुपये के आसपास थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सालों में रिया चक्रवर्ती की कुल आय 10 लाख से बढ़कर 14 लाख रुपये हुई है, ऐसे में ईडी ने उनसे उनकी आरटीआर की स्टेटमेंट मांगी थी। रिया चक्रवर्ती ने अभी तक ईडी को अपनी आरटीआर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब आईटीआर सौंपने के बाद उनकी आय का खुलासा हो गया है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती थे एक ही कंपनी के मालिक, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद किया गया था ये बदलाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed