अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन दिनों रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। इस बीच खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती के साथ मिलकर एक कंपनी खोली थी। जिसके डोमेन और आईपी ऐड्रेस को बदल दिया गया। यह बदलाव अभिनेता की मौत के बाद किया गया है।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती थे एक ही कंपनी के मालिक, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद किया गया था ये बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने मिलकर जो कंपनी खोली इसमें वह दोनों के डायरेक्टर थे, लेकिन अचानक हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सब कुछ बदलकर रख दिया। रिपोट्स की मुताबिक सुशांत की मौत के बाद कंपनी का दो बार डोमेन बदला गया। पहली बार डोमेन 23 जून को और दूसरी सात अगस्त को बदला गया है।
इस सिलसिले में ईडी भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। वहीं सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से ईडी ने फिर पूछताछ की थी। रिया और शौविक से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ 31 जुलाई को केस दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को लाखों के गिफ्ट्स दिए। इसे लेकर भी ईडी द्वारा रिया से सवाल किए गए। ईडी ने रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को भी यही सवाल किया था जिसपर रिया ने कहा था- मैंने भी तोहफे दिए थे। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती से आठ घंटे पूछताछ की थी।
वहीं, इससे पहले रिया चक्रवर्ती के साथ ईडी की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई थी कि रिया ने उन्हें अपना एक फोन नंबर नहीं बताया जबकि वह उसका इस्तेमाल कर रही थीं। जब ईडी ने दूसरे फोन के कॉल रिकॉर्ड रिया को दिखाए तब उन्होंने माना कि वह दूसरा फोन भी इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा ईडी ने रिया और उनके भाई से और भी कई सवाल किए।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सवालों के घेरे में अभिनेत्री की आईटीआर स्टेटमेंट