रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी इनकम टैक्स रिटर्न्स (आईटीआर) सौंप दी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती कई आरोपों का सामना कर रही हैं। बीते महीने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार पर उनके बेटे के पैसे हड़पने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। इस संदर्भ में ईडी ने रिया चक्रवर्ती सहित उनके भाई और पिता से पूछताछ की।
सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सवालों के घेरे में अभिनेत्री की आईटीआर स्टेटमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में ईडी ने उनकी कमाई के सोर्स के बारे में भी पूछा था और उनसे आईटीआर की स्टेटमेंट भी मांगी गई थी। अब रिया चक्रवर्ती ने ईडी को अपनी आईटीआई की स्टेटमेंट सौंप दी है। जिसमें अंतर नजर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2017-18 में रिया चक्रवर्ती ने आईटीआर भरा है उसमें उन्होंने 18.75 लाख की कमाई दिखाई है। वहीं, साल 2018-19 में उन्होंने 18.23 लाख की कमाई दिखाई हुई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि इन दोनों ही सालों में रिया चक्रवर्ती ने जितनी कमाई दिखाई उससे अधिक उन्होंने कमाई की। जिससे साफ जाहिर होता है कि आईटीआर में उन्होंने अपनी गलत कमाई दिखाई हुई है। बता दें कि इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया है कि मुंबई में उनके दो फ्लैट भी हैं। उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में एक फ्लैट लिया था जिसकी कीमत 80 लाख से ऊपर बताई जा रही है।
वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सालों में रिया चक्रवर्ती की कुल आय 10 लाख से बढ़कर 14 लाख रुपये हुई है, ऐसे में ईडी ने उनसे उनकी आरटीआर की स्टेटमेंट मांगी थी। रिया चक्रवर्ती ने अभी तक ईडी को अपनी आरटीआर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी थी।
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सवालों के घेरे में हैं। वहीं इस मामले की जांच अब सीबीआई के पास पहुंच गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के खिलाफ रिया चक्रवर्ती सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर चुका हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की इस बात का स्वरा भास्कर को सपोर्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल