अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक उनके ऊपर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने मीडिया में उनको लेकर चल रही खबरों पर आपत्ति जताई और कोर्ट से इसको रोकने के लिए कहा। जिसका अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपोर्ट किया है।
रिया चक्रवर्ती की इस बात का स्वरा भास्कर को सपोर्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए कहा है कि मीडिया गलत तरीके से मामले का ट्रायल कर रहा है और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए उन्हें दोषी ठहरा रहा है। रिया की इस बात का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपोर्ट किया है, लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल फ्यूल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका नेतृत्व भड़काऊ भीड़ कर रही है। मुझे उम्मीद है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट फर्जी समाचार चलाने वाले मीडिया पर जरूर ध्यान देगा। कानून को तय करने दो।' रिया चक्रवर्ती के लिए स्वरा भास्कर का यह ट्वीट करना उनको भारी पड़ गई है। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

ख़ानाबदोश नाम के यूजर ने लिखा, 'रही सही कसर इन मैडम ने पूरी कर दी रिया को अब सपोर्ट के नाम पर घंटा ही मिलेगा।' मुन्ना भइया नाम के सोशल मीडिया यूजर ने स्वरा के लिए लिखा, 'शर्म आनी चाहिए..रिया के भी समर्थन में उतर गयीं आप।' KESHAV ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत का सब कुछ हड़प लिया और हम पूछे भी नहीं, मार दिया उस बेचारे को।' इसके अलावा स्वरा भास्कर के ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
रही सही कसर ये madam ने पूरी कर दी rhea को अब support के नामपे घंटा ही मिलेगा. शर्म आनी चाहिए..रिया के भी समर्थन में उत्त गयीं आप SSR ka sab hadap kar liya aur poonche bhi nahi
Maar diya us bechare ko
आपको बता दें कि सोमवार को दायर हुई याचिका में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि मीडिया इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। मीडिया चैनलों में गवाहों की जिरह हो रही है। मीडिया ने पहले ही याचिकाकर्ता को दोषी ठहरा दिया है। रिया ने याचिका में कहा है, इस मामले को सनसनीखेज बनाने की वजह से उन्हें ट्रॉमा से गुजरना पड़ रहा है। इससे उनकी निजिता के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें कही हैं।
पढ़ें: बॉलीवुड के इन सात खतरनाक 'विलेन्स' की पत्नियां हैं बेहद खूबसूरत, लेकिन रहती हैं लाइमलाइट से दूर