कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो अपने वजन की वजह से चर्चा में रहे। कुछ ने फिल्मों में आने के बाद अपने वजन को कम किया तो कुछ पहले से ही अपने आप को फिट करके इंडस्ट्री में आए। कुछ सेलिब्रिटी ने 108 किलो वजन कम किया तो कुछ ने 25 किलो। बॉलीवुड के एक्टर और मशहूर फिल्म मेकर सतीश कौशिक का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। सतीश कौशिक का 13 अप्रैल को जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि वह कौन से सेलिब्रिटी हैं जो वजन घटाकर फैट से फिट हो गए।
सतीश कौशिक ही नहीं ये 7 सेलिब्रिटी भी हुए मोटे से पतले, अंबानी के बेटे ने तो घटाया 108 किलो वजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश कौशिक
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सतीश कौशिक का। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक अपने वेट लॉस की वजह से चर्चा रहे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया।
परिणीति चोपड़ा
पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा ने 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था। जब वह सिर्फ 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का वजन घटाने का सफर प्रेरणादायी है। उन्होंने चार महीने में 21 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई क्रैश डाइटिंग नहीं की। उन्होंने बस चावल, गेहूं की रोटी और चीनी का सेवन बंद कर दिया और जिम में वर्जिश जारी रखी।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने प्रेग्नेंसी के बाद 3 महीने में 32 किलो वजन घटाया। इस काम में सेलिब्रिटी ट्रेनर विनोद चन्ना ने उनकी मदद की। डिलीवरी के बाद उन्हें कमर और गले में अक्सर दर्द रहता था। इसलिए उन्होंने अपना वेट लॉस प्रोग्राम मसल्स की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने से शुरू की। उन्होंने जिम के साथ-साथ योगाभ्यास भी किया।