{"_id":"605829d3d3e0de22a23eac58","slug":"satish-kaushik-was-rushed-to-the-hospital-after-two-days-being-tested-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सतीश कौशिक अस्पताल में हुए भर्ती, कोरोना संक्रमित होने के बाद दो दिन घर पर थे क्वारंटीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सतीश कौशिक अस्पताल में हुए भर्ती, कोरोना संक्रमित होने के बाद दो दिन घर पर थे क्वारंटीन
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : instagram/satishkaushik2178
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सतीश कौशिक ने 17 मार्च को यह जानकारी दी थी कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि जो कोई भी उनके संपर्क में आया है वह टेस्ट करा लें। अब ताजा जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह के बाद सतीश कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : फाइल
सतीश कौशिक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने बताया कि वह कोविड 19 के टीकाकरण की योजना बना रहे हैं। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि 'सतीश जी कोरोना वैक्सीन लेने की योजना बना रहे हैं।'
3 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : फाइल
'वह थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे थे तब उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया जो कि पॉजिटिव आया है। वह दो दिन घर पर क्वारंटीन रहे लेकिन उन्होंने सभी मेडिकल सुविधाओं के लिए अस्पताल में भर्ती होने का फैसला लिया। वह अपने परिवार, दोस्तों और शुभ चिंतकों के शुक्रगुजार हैं जो उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : फाइल
इससे पहले सतीश कौशिक ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'कृपया ध्यान दें, मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। पिछले दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों कृपया अपनी कोरोना जांच करा लें। मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
5 of 5
पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक
- फोटो : फाइल
वर्क फ्रंट की बात करें तो सतीश कौशिक ने जनवरी माह में आई फिल्म 'कागज' का निर्देशन किया था। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म में वकील की भूमिका निभाई थी। साल 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में सतीश कौशिक ने मनु मुंद्रा का किरदार निभाया था और फिल्म 'खाली पीली', 'छलांग' और 'बागी 3' में भी वे नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।