बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नजरिए से हफ्ते का आखिर हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है। वीकेंड हमेशा ही थिएटर्स तक भीड़ लाने में कामयाब रहा है। लेकिन इस बार सिनेमाघरों में लगी फिल्मों के लिए शनिवार का दिन कुछ खास नहीं रहा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की हालिया रिलीज्ड फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' अपने दूसरे दिन भी फीकी रही। लेकिन इसका भरपूर फायदा साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को मिला, जिसे सिनेमाघरों में लगे हुए एक महीने से भी ज्यादा हो गया है। फिल्म ने शनिवार को भी शानदार कारोबार किया है, जिसका नतीजा यह हुआ की स्क्रीन्स पर लगी बाकी फिल्मों की चमक फीकी पड़ गई है। शनिवार को सिनेमाघरों में सिर्फ यश को हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' टक्कर देने में कामयाब रही, जो रिलीज के नौ दिन बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Box Office Report: सिनेमाघरों में यश के दबदबे से फीकी पड़ी जयेशभाई की चमक, जानें इस शनिवार कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का रिपोर्ट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयेशभाई जोरदार
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन हीरो में से एक रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में नाकाम रही। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले मामूली सुधार देखने को मिला है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन चार करोड़ से भी कम कारोबार किया था, जिसके बाद फिल्म से जुड़े लोग इसकी खराब परफॉर्मेंस के पीछे की वजह समझने की कोशिश में लगे हैं। फिल्म ने जहां अपने पहले दिन 3.25 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन 'जयेशभाई जोरदार' ने 3.80 करोड़ का कारोबार किया है।
सरकारु वारी पाटा
हाल ही में बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ गुरुवार को रिलीज हुई थी, जिसके बाद इसने दो दिन में 63.9 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार को 16.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद सुस्त पड़ी फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’की शनिवार की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। फिल्म ने शनिवार को पूरे देश में 27.21 करोड़ रुपये की कमाई की है।
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' अपनी रिलीज के नौ दिन बाद भी सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में कामयाब रही है। बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन स्टारर इस फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म भारत में भी मार्वल फैंस को उत्साहित करने में कामयाब रही थी। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में देखने को मिली गिरावट के बाद शनिवार को 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।
केजीएफ: चैप्टर 2
साउथ vs बॉलीवुड सिनेमा के बीच चलती जंग में रणवीर सिंह की फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स का एक बार फिर दक्षिण को फायदा मिला है। सिनेमाघरों में एक महीना पूरे करने के बाद भी यश स्टारर फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही फिल्मों को टक्कर दे रही है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 2.30 करोड़ रुपये का योगदान हिंदी बेल्ट ने दिया है।