सिनेमाघरों में एक के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्में दस्तक दे रही हैं। साथ ही दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिशों में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को दो फिल्मों 'योद्धा' और 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने दस्तक दी। वहीं, सिनेमाघरों में अजय देवगन-आर माधवन अभिनीत 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत 'आर्टिकल 370' भी लगी हुई है। वीकएंड पर किन फिल्मों को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया और कौन सी मूवी दर्शक जुटाने में असफल नजर आई, आइए जान लेते हैं-
Saturday Box Office: 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल
सिनेमाघरों में 'योद्धा', 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', 'शैतान' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्में दर्शक जुटाने में कोशिशों में हैं। आइए इनके शनिवार कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'योद्धा' ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों दोनों के जरिए सराहा गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक कुशल सैनिक के किरदार में हैं, जो हाइजैक विमान को बचाने की कोशिशों में जुटे होते हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 4.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, इसने शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म के दो दिन का कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपये हो गया है।
Madgaon Express: 'मडगांव एक्सप्रेस' में हुई 'फुकरे' स्टार्स की एंट्री? रिपोर्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' भी रिलीज हो चुकी है। इस मूवी ने भी 'योद्धा' के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है, जिसमें इंदिरा तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी ने टिकट विंडो पर 40 लाख रुपये की ओपनिंग ली। वहीं इसने रिलीज के दूसरे दिन 75 लाख रुपये की कमाई की। 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का अब तक का कुल कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हालांकि, अब हर किसी की नजरें इसके रविवार के कारोबार पर टिकी हुई हैं।
Javed Akhtar: 'एनिमल' की आलोचना पर संदीप वंगा के तंज पर जावेद अख्तर का पलटवार, बोले- 'बहुत ही शर्म की बात है'
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की कहानी काले जादू के इर्द गिर्द घूमती है। यह गुजराती हॉरर फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है। फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपये है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस मूवी के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का खाता खोला था। वहीं, इसने रिलीज के नौवें दिन आठ करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 92.80 करोड़ रुपये हो गया है।
AR Rahman: एआर रहमान ने संगीत में एआई के इस्तेमाल को ठहराया सही, बोले- इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करें
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 370' ने देश समेत विदेश में भी अपना जलवा बिखेरा है। साथ ही यामी गौतम अभिनीत यह मूवी रिलीज के 23वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल नजर आई है। मूवी ने शनिवार को 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 70.93 करोड़ रुपये हो गया है।
Kalki 2898 AD: क्या चुनाव की वजह से टल जाएगी कल्कि 2898 एडी की रिलीज? मेकर्स करेंगे रणनीति पर मंथन