फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satya: 'मुंबई का किंग कौन?', सत्या के 26 साल पूरे होने का मनोज बाजपेयी ने मनाया खास अंदाज में जश्न

Thu, 04 Jul 2024 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Jul 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Satya completes 26 years of its release Manoj Bajpayee shared special post to celebrate
सत्या - फोटो : यूट्यूब

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्या को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी भरपूर प्रशंसा मिली थी। वक्त के साथ इस फिल्म की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ती चली गई और अब इसे कल्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे किए हैं। 

Satya completes 26 years of its release Manoj Bajpayee shared special post to celebrate
सत्या - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में भीकू म्हात्रे की अहम भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने फिल्म की 26वीं वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सत्या की तस्वीरें साझा कर एक खास डायलॉग के साथ फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। 

Satya completes 26 years of its release Manoj Bajpayee shared special post to celebrate
सत्या - फोटो : यूट्यूब

इंस्टाग्राम पर सत्या के समय की यादों को ताजा करते हुए अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट साझा की। मनोज बाजपेयी ने इस पोस्ट में शेफाली शाह, उर्मिला मातोंडकर, जेडी चक्रवर्ती, सौरभ शुक्ला, अनुराग कश्यप और अन्य के साथ पर्दे के पीछे के पलों फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुंबई का किंग कौन? सत्या के 26 साल पूरे"। 

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

विज्ञापन
विज्ञापन
Satya completes 26 years of its release Manoj Bajpayee shared special post to celebrate
सत्या - फोटो : यूट्यूब
इस पोस्ट पर प्रशंसक भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा, "मुंबई का किंग भीकू म्हात्रे"। एक प्रशंसक ने लिखा, "गोली मार भेजे में...यह उनके लिए, जिन्हें इस बारे में पता है"। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने खास अंदाज में फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
 
विज्ञापन
Satya completes 26 years of its release Manoj Bajpayee shared special post to celebrate
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी को आखिरी बार भैया जी में देखा गया था। इस फिल्म को प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वह जल्द ही द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।
Coolie: 'कुली' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे रजनीकांत, एयरपोर्ट पहुंच मोहन बाबू ने किया स्वागत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed