{"_id":"631449404f5ed751b52a62a3","slug":"satya-prem-ki-katha-kiara-advani-is-so-excited-to-be-working-with-kartik-aaryan-again-after-bhool-bhulaiyaa-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satya Prem Ki Katha: दोबारा कार्तिक का साथ पाकर कियारा की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- बेहद एक्साइटेड हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satya Prem Ki Katha: दोबारा कार्तिक का साथ पाकर कियारा की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- बेहद एक्साइटेड हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कियारा आडवाणी के सितारे बुलंदी पर हैं। इस साल वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' में नजर आईं। इसके अलावा 'जुग जुग जियो' में उनका शानदार अंदाज देखने को मिला। अब एक और दमदार फिल्म उनके हाथ लगी है। दिलचस्प बात यह है कि एक बार फिर वह इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की। कियारा और कार्तिक की जोड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में खूब पसंद की गई। अब एक बार फिर फैंस इन्हें पर्दे पर देख सकेंगे। हाल ही में कियारा ने इस पर बात की।
2 of 4
कियारा आडवाणी
- फोटो : insta
एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए कियारा की खुशी का ठिकाना नहीं है। इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक के सितारे बुलंदी पर हैं। हर हीरोइन उनके साथ काम करने का सपना देख रही है। ऐसे में कियारा को एक बार फिर यह मौका मिला है तो वह इस बात से बेहद खुश हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। बातचीत के दौरान कियारा ने कार्तिक के साथ काम करने को लेकर कहा, 'संयोग से, 'भूल भुलैया 2' में हमारी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। हमने काफी शानदार अंदाज में इस फिल्म में काम किया। अब हमने 'सत्य प्रेम की कथा' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक बार फिर कार्तिक के साथ काम करते हुए मैं बेहद खुश हूं।'
3 of 4
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
फिल्म के बारे में कियारा ने कहा, 'यह एक लव स्टोरी है, जो कि मेरा पसंदीदा जेनर है।' कियारा ने आगे कहा, 'फिल्म में मेरा रोल कथा का है और कार्तिक सत्या का रोल अदा करेंगे।' इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने कार्तिक और कियारा के फिल्म के मुहूर्त शॉट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर में कार्तिक और कियारा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सत्यप्रेम की कथा' का पहला शेड्यूल गुजरात के अहमदाबाद के आसपास और बाहरी इलाकों में शूट किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी गुजरात के हिसाब से सेट की गई है। कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें वह 'आरसी 15' टाइटल से बन रही फिल्म में भी दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।