{"_id":"6362b4202e796821bd078dd3","slug":"saumya-tandon-birthday-know-unknown-facts-about-bhabiji-ghar-par-hain-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saumya Tondon: करीना और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं सौम्या, 'गोरी मेम' बनकर घर-घर में हुईं मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saumya Tondon: करीना और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं सौम्या, 'गोरी मेम' बनकर घर-घर में हुईं मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 03 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सौम्या टंडन छोटे पर्दे की बेहद खूबसूरत और काफी मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टीवी सीरिल्स में अभिनय करके दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। सौम्या ने टीवी शो के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। सौम्या टंडन करीना कपूर और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री 3 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास अवसर पर आपको गोरी मेम से संबंधित कुछ खास बातें बताते हैं-
2 of 4
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन का जन्म 3 नंवबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था, लेकिन उनकी पूरी पढ़ाई उज्जैन से हुई है। सौम्या टंडन के पिता उज्जैन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं। साथ ही सौम्या टंडन ने अभिनय की शुरुआत भी साल 2006 में ही की थी। इसके बाद साल 2007 में पहली फिल्म 'जब वी मेट' में काम किया। उनके इस किरदार की काफी तारीफ भी हुई थी।
सौम्या टंडन को पहचान टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली। इस शो में उन्होंने अनीता भाभी का किरदार निभाया, जिन्हें शो में गोरी मेम के नाम से भी जाना जाता है। सौम्या के गोरी मेम के किरदार को खूब पसंद किया गया है। इसके लिए उनको की अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। हालांकि सौम्या ने कोरोना काल के दौरान अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए इस शो को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन पहली बार टीवी सीरियल 'ऐसा देश है मेरा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में भी काम किया। सौम्या टंडन कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। वह 'मल्लिका-ए-किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और 'डांस इंडिया डांस' सहित कई टीवी शो की होस्ट भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा साल 2011 में उन्होंने 'जोर का झटका' रियलिटी शो में शाहरुख खान के साथ भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।