फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Scam 2003: निरहुआ की ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री कन्फर्म, बायोपिक बनाने वालों के इवेंट में गैरहाजिरी से खुलासा

Thu, 01 Sep 2022 04:47 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Scam 2003 Nirahua's explosive entry on OTT confirmed absenteeism revealed at the biopic makers event
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता के संरक्षण में बन रही वेब सीरीज ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की मौजूदगी को लेकर पिछले कुछ महीनों से तमाम अटकलें लगती रही हैं। इस बारे में ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में पता चला है कि निरहुआ न सिर्फ इस वेब सीरीज की शूटिंग तेजी से पूरी कर रहे हैं बल्कि इस फिल्म में वह उस पुलिस अफसर का किरदार कर रहे हैं जिसने अब्दुल करीम तेलगी को करोड़ों के स्टाम्प घोटाले में पहली बार गिरफ्तार किया था। इसी सीरीज की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते निरहुआ अपनी बायोपिक बनाने का एलान करने वाली एक कंपनी की लॉन्चिंग पर हाल में नहीं पहुंच पाए थे।

Scam 2003 Nirahua's explosive entry on OTT confirmed absenteeism revealed at the biopic makers event
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के बाद हंसल मेहता इन दिनों इस सीरीज की अगली कड़ी ‘स्कैम 2003’ बना रहे हैं। शो का निर्देशन तुषार हीरानंदानी के पास है और हंसल मेहता इस सीरीज के संरक्षक के तौर पर इससे जुड़े हुए हैं। सीरीज ‘स्कैम 2003’ देश के बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले पर आधारित है जिसमें एक शख्स ने अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते देश भर की अदालतों के बाहर बिकने वाले करोड़ों के फर्जी स्टाम्प पेपर न सिर्फ तैयार किए बल्कि उन्हें देश के कोने कोने तक पहुंचा दिया। भोजपुरी स्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ इस सीरीज में अहम किरदार निभा रहे हैं और इस सीरीज की शूटिंग में वह लगातार व्यस्त हैं।

Scam 2003 Nirahua's explosive entry on OTT confirmed absenteeism revealed at the biopic makers event
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज सीरीज ‘स्कैम 2003’  के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ शूटिंग शुरू कर चुके हैं, । इसका खुलासा तब हुआ जब दिनेश लाल यादव निरहुआ खुद की बायोपिक बनाने वाले निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक की प्रोडक्शन कंपनी की लांचिंग पर पिछले हफ्ते नहीं पहुंचे। दिनेश लाल यादव की सीरीज ‘स्कैम 2003’ में उस पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका है जिसने पहली बार तेलगी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scam 2003 Nirahua's explosive entry on OTT confirmed absenteeism revealed at the biopic makers event
भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

सांसद बनने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ये पहली शूटिंग शुरू की है और सीधे ओटीटी की दुनिया में अपना डेब्यू करने की ठान ली है। कुछ दिन पहले उनकी बायोपिक पर फिल्म 'अभिनेता से राजनेता' बनाने की घोषणा हुई थी। बताया जा रहा है कि लोकसभा के उपचुनाव के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने करीब 22 फिल्में साइन की हैं लेकिन अभी किसी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। चर्चा है कि वह ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में ही करेंगे ताकि शूटिंग के साथ साथ अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी दूर कर सके।

विज्ञापन
Scam 2003 Nirahua's explosive entry on OTT confirmed absenteeism revealed at the biopic makers event
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

वेब सीरीज ‘स्कैम 2003’ के जरिए दिनेश लाल यादव निरहुआ हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। यह सीरीज पत्रकार संजय सिंह की लिखी किताब 'रिपोर्टर की डायरी' पर आधारित है। इससे पहले अब्दुल करीम तेलगी के ऊपर एक फिल्म भी बन चुकी है। अब्दुल करीम तेलगी और उसके स्टाम्प  पेपर घोटाले को लेकर 'मुद्रांक -द स्टाम्प'  नाम से साल 2008 में फिल्म बनी थी। तब अब्दुल  करीम तेलगी ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए मुकदमा दायर कर दिया था और यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed