बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों रिलीज अपनी फिल्म 'सैंधव' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता ने इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब हाल ही में, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है कि, जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो जाएगा तो वे क्या करेंगे। आइए जानते हैं।
Nawazuddin Siddiqui: काम न मिलने पर दर दर की ठोकरें नहीं खाएंगे नवाज, बोले- सड़कों और ट्रेनों में करूंगा अभिनय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बताया कि वे जीवन में इतना असुरक्षित महसूस करते थे कि वे लोगों से बात करते समय हकलाने लगते थे। उन्होंने साझा किया कि सफल होने के बाद वे बेहतर हो गए हैं और यह भी बताया कि वे काम मांगने के लिए नहीं घूम सकते। इसके बजाय, वे अपने प्रोजेक्ट्स पर पैसे लगाने के लिए अपनी सारी संपत्ति बेचने को तैयार हैं।
Richa-Ali: सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का धमाका, दो पुरस्कार किए अपने नाम
नवाज ने आगे कहा, 'जब मैं सच में गुस्से में होता हूं तो हकलाना वापस आ जाता है। यह 2005 और 2006 में चला गया। शायद यह असुरक्षा के कारण था और फिर जब मैंने जीवन में कुछ चीजें हासिल कीं, तो यह अपने आप ही चला गया।'
Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया 'दंगे' का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट
बॉलीवुड में काम करने को लेकर अभिनेता ने कहा, “अगर मेरे पास कल काम नहीं होगा, तो मेरे पास जाकर मांगने की ताकत भी नहीं है। मैं आपके पास आकर यह नहीं कह सकता, 'मुझे काम दो।' इसके बजाय मैं अपना घर, अपने जूते और सब कुछ बेच दूंगा और अपने दम पर एक फिल्म बनाऊंगा। मैं इस बारे में बहुत आश्वस्त हूं। मेरे लिए अभिनय महत्वपूर्ण है, लेकिन फिल्मों में अभिनय नहीं। मैं इसे सड़कों, ट्रेनों या बस में करूंगा।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन अगली बार फिल्म 'सेक्शन 108' में दिखाई देंगे। इस आगामी फिल्म में अरबाज खान और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। 'सेक्शन 108' एक आगामी बॉलीवुड मिस्ट्री थ्रिलर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन दोनों कार्य निर्देशक रसिका खान द्वारा किया गया है। यह फिल्म 2 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।