फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: बॉबी देओल को सेल्फी लेने के दौरान महिला ने किया किस, शर्म से लाल हुए अभिनेता

Sat, 27 Jan 2024 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Jan 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Animal Actor Bobby Deol Kissed by Female Fan on His Birthday Celebration Video went Viral on Social Media
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल शनिवार (27 जनवरी) को 55 वर्ष के हो गए। बर्थडे पर फैंस का हुजूम अभिनेता के मुंबई स्थित घर के बाहर देखने को मिला। बॉबी भी उनका अभिवादन करने के लिए घर के बाहर निकले और सभी को धन्यवाद दिया। हालांकि, एक महिला ने उन्हें तब आश्चर्यचकित कर दिया जब वह आगे बढ़ी और उन्हें किस कर लिया।

Animal Actor Bobby Deol Kissed by Female Fan on His Birthday Celebration Video went Viral on Social Media
बॉबी देओल - फोटो : social media

घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉबी की एक महिला प्रशंसक को अभिनेता के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनेता से एक सेल्फी के लिए भी अनुरोध किया और बर्थडे बॉय ने तुरंत उनकी बात मान ली।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Animal Actor Bobby Deol Kissed by Female Fan on His Birthday Celebration Video went Viral on Social Media
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, जैसे ही बॉबी ने सेल्फी क्लिक की, महिला ने अचानक उनके गाल पर किस करके अभिनेता को हैरान कर दिया। महिला के किस करने पर अभिनेता थोड़े असहज नजर आए, लेकिन मुस्कुराते हुए उन्होंने स्थिति को संभाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Actor Bobby Deol Kissed by Female Fan on His Birthday Celebration Video went Viral on Social Media
बॉबी देओल - फोटो : social media

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजंस ने टिप्पणी करनी शुरू कर दी। ज्यादातर लोगों का कहना है कि अगर ऐसा किसी व्यक्ति ने किसी अभिनेत्री के साथ किया होता तो इसका खूब बवाल होता। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह सही नहीं है। किसी को भी उसकी अनुमति के बिना छूआ या किस नहीं किया जा सकता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर किस लड़के ने किसी अभिनेत्री को किया होता तो मीटू का केस लग गया होगा।" वहीं, कई यूजर्स ने अपना धैर्य न खोने और शांत व्यवहार के साथ स्थिति को संभालने के लिए बॉबी की भी सराहना की।

विज्ञापन
Animal Actor Bobby Deol Kissed by Female Fan on His Birthday Celebration Video went Viral on Social Media
एनिमल में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

जश्न के दौरान बॉबी को अपने घर के बाहर अपने अन्य प्रशंसकों से मिलते और बातचीत करते भी देखा गया। यहां तक कि उन्होंने सभी के साथ केक भी काटा और फिल्म एनिमल के अपने सिग्नेचर अबरार के अंदाज में नजर आए। बॉबी की पिछली फिल्म एनिमल की  बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वर्तमान में यह ओटीटी पर स्ट्रीमिंग की जा रही है, जहां इसे एक बार फिर जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में उनके किरदार अबरार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Richa-Ali: सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का धमाका, दो पुरस्कार किए अपने नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed