फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali: सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का धमाका, दो पुरस्कार किए अपने नाम

Sat, 27 Jan 2024 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Jan 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal  Debut Production Girls Will Be Girls Won two awards at Sundance Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पिछले काफी दिनो से अपनी प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, उनकी इस फिल्म ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ड्रामेटिक फीचर श्रेणी में प्रीमियर के लिए नॉमिनेट हुई थी। अब यह फिल्म कपल के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। ऋचा चड्ढा-अली फजल की पहली प्रोडक्शन 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल में बड़ी जीत हासिल की है।

Richa Chadha Ali Fazal  Debut Production Girls Will Be Girls Won two awards at Sundance Film Festival 2024
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली प्रोडक्शन 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में ब्रेकआउट फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म ने दो पुरस्कार जीते हैं। शानदार समीक्षा देने वाले आलोचकों का दिल जीतने के बाद इस छोटी सी फिल्म ने वर्ल्ड ड्रामेटिक एंट्री श्रेणी में ऑडियंस अवार्ड जीता है। इसके साथ ही मुख्य अभिनेत्री प्रीति पाणिग्रही ने विशेष जूरी पुरस्कार भी जीता है।

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

Richa Chadha Ali Fazal  Debut Production Girls Will Be Girls Won two awards at Sundance Film Festival 2024
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी जीत के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने एक बयान में कहा, "हमने साहस के साथ इस यात्रा की शुरुआत की थी और सनडांस में मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया सपनों जैसी है। इस अनुभव से हमारा कहानी कहने की शक्ति पर विश्वास मजबूत हो गया है।" 

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal  Debut Production Girls Will Be Girls Won two awards at Sundance Film Festival 2024
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 ऋचा ने आगे कहा, "एक्टर के रूप में हम हमेशा सशक्त कहानियों के इच्छुक रहे हैं, लेकिन उन अवसरों को प्राप्त करना हमेशा हमारे हाथ में नहीं था। यही कारण है कि हमारे नए एक्टर को यह वैश्विक प्रशंसा प्राप्त करते हुए देखना खुशी की बात है। यह मान्यता हमें सीमाओं को पार करने और नई कहानियां सुनाने के लिए प्रेरित करती है।”

विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal  Debut Production Girls Will Be Girls Won two awards at Sundance Film Festival 2024
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के अलावा अनिर्बान दत्ता और अनुपमा श्रीनिवासन की डॉक्यूमेंट्री 'नोक्टर्न्स' भी सनडांस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतने में सफल रही है। इस डॉक्यूमेंट्री को अपनी क्राफ्ट के लिए वर्ल्ड सिनेमा डॉक्यूमेंट्री स्पेशल जूरी अवार्ड मिला है। यह फिल्म एक वैज्ञानिक और एक स्थानीय निवासी द्वारा देखे गए बाज पतंगों के जीवन की कहानी कहती है।

Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया 'दंगे' का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed