The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के चलते 144 लागू होने पर भड़के विवेक, कहा- 'यह न्याय का समय है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले में दखल देने की मांग की है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "प्रिय अनुराग ठाकुर जी, अगर लोकतंत्र में राज्य द्वारा 'न्याय के अधिकार' पर बनी फिल्म को नाकाम किया जाता है, तो फिर हमें न्याय के बारे में क्या सोचना चाहिए?''
इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को टैग कर कहा, 'प्रिय अशोक गहलोत जी, आतंकियों की ताकत सिर्फ इतनी है कि वह डर पैदा करते हैं और हम डर जाते हैं'। वहीं निर्देशक ने 'द कश्मीर फाइल्स' के दर्शकों को संबोधित करते हुए लिखा, 'यह आपके लिए न्याय का समय है।'
Dear @ianuragthakur ji, if the film on #RightToJustice is sabotaged by state in a democracy, what should we think of justice?
Dear @ashokgehlot51 ji, only strength of terrorists is that they create fear and we get afraid.
Dear #TheKashmirFiles viewers, it’s your time for justice. https://t.co/y58nq90VLC
कोटा में धारा 144 लागू करने के पीछे का तर्क देते हुए कार्यवाहक जिला कलेक्टर का कहना है कि आगामी दिनों में सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील त्योहार चेटीचंड, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, जुमातुल विदा, बैसाखी आने वाले हैं।इसके साथ ही सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग को मद्देनजर रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना काफी जरूरी है।