फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: न्यूजीलैंड में 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज कराने के लिए विवेक ने शुरू की मुहिम, आप भी दे सकते हैं साथ

Tue, 22 Mar 2022 09:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 22 Mar 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri applied to sign a petition on his Twitter account allowing The Kashmir Files Release in New Zealand
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। लेकिन प्रशान्त महासागर में स्थित न्यूजीलैंड में इस फिल्म ने एक विवाद को जन्म दे दिया है। मुस्लिम समुदाय द्वारा चिंता जाहिर करने के बाद देश के सेंसर प्रमुख इस फिल्म के प्रमाण पत्र की समीक्षा कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के वर्गीकरण कार्यालय के अनुसार आर16 प्रमाण पत्र के तहत 16 साल से कम उम्र वालें बच्चों को किसी व्यस्क की निगरानी के बिना फिल्म देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

Vivek Agnihotri applied to sign a petition on his Twitter account allowing The Kashmir Files Release in New Zealand
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवाद के बावजूद विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' को न्यूजीलैंड में रिलीज कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए भी आवेदन किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सरकार को न्यूजीलैंड में 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज करने और कट्टरपंथी समूहों के सामने आत्मसमर्पण नहीं करने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर करने का अनुराेध कर रहा हूं। अभी 20,439 हस्ताक्षरों की आवश्यकता है। क्या आप इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं?'
 

Vivek Agnihotri applied to sign a petition on his Twitter account allowing The Kashmir Files Release in New Zealand
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक के इस ट्वीट के बाद लोग उनका खूब समर्थन कर रहे हैं और इसके लिए उनके प्रयासों को सलाम भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हो गया सर, नेक काम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल आपका साथ दूंगा।' एक अन्य ने लिखा, 'यह हमारी भी लड़ाई है, आप अकेले नहीं हैं।' इस तरह हजारों लोगों ने विवेक की याचिका पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri applied to sign a petition on his Twitter account allowing The Kashmir Files Release in New Zealand
न्यूजीलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व उप प्रधानमंत्री ने जताया विरोध
सेंसर प्रमुख के इस कदम की देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और राजनीतिक दल न्यूजीलैंड फर्स्ट के नेता विंस्टन पीटर्स ने विरोध जताया है। विंस्टन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस कदम की आलोचना करते हुए लिखा कि 'द कश्मीर फाइल्स' को सेंसर करना न्यूजीलैंड वासियों की स्वतंत्रता पर एक और हमला है। इसको सेंसर करना 15 मार्च को हुए अत्याचारों या 9/11 हमले की जानकारी व तस्वीरों को सेंसर करने के समान है।'  The Kashmir Files: 'कश्मीर फाइल्स को सेंसर करना लोगों की स्वतंत्रता पर हमला..', न्यूजीलैंड के पूर्व डिप्टी पीएम ने किया विरोध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed