{"_id":"6142bced8ebc3e5009003142","slug":"see-inside-photos-of-sonu-sood-luxury-apartment-in-mumbai-after-income-tax-raid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: 2600 स्क्वायर फीट में फैला है सोनू सूद का घर, वास्तुशास्त्र के हिसाब से किया गया है डिजाइन, देखें अंदर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: 2600 स्क्वायर फीट में फैला है सोनू सूद का घर, वास्तुशास्त्र के हिसाब से किया गया है डिजाइन, देखें अंदर की तस्वीरें
'दबंग' फिल्म में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में बेशक ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया लेकिन असल जिंदगी में वह किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। बीते रोज सोनू सूद के दफ्तर और घर पर आईटी के अफसरों ने सर्वे किया है। जिसके बाद से ही वे लगातार चर्चा में हैं। लोग ट्वीट कर अपनी अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।
सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह मजदूरों की मदद की वो हर किसी के चहेते बन गए। उनके इस काम की खूब तारीफ हो रही है। सोनू सूद इस बीच लोगों के काफी चहेते हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ एक ट्वीट में ही वो जरूरतमंद को हर सुविधा मुहैया करवाते हैं। सोनू के फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में चलिए उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
देखिए अपने घर के डायनिंग एरिया में एक्सरसाइज करते हुए सोनू सूद की ये तस्वीर। सोनू सूद मुंबई, लोखंडवाला के एक लग्जरी अपॉर्टमेंट में परिवार संग रहते हैं। यह अपार्टमेंट 2600 स्कॉयर फुट में फैला हुआ है।
3 of 9
सोनू सूद का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद के इस अपार्टमेंट में चार बड़े बेडरूम हैं, जहां वह अपने माता-पिता, पत्नी सोनाली और अपने दो बेटों, ईशान और अयान के साथ रहते हैं। पूरा अपार्टमेंट जुबिन जैनुद्दीन और कृपा जुबिन ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू जब मुंबई आए तो 1 कमरे को 3-4 लोगों के साथ शेयर करके रहते थे। अब उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर मुंबई में करोड़ों का अपार्टमेंट खरीदा है। उनका यह घर अंदर से बेहद शानदार है।
विज्ञापन
5 of 9
सोनू सूद का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद हर साल अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। उनके घर में पूजा करने का एक अलग स्थान बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।