फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं रजनीकांत, पहली बार देखें 'थलाइवा' के आलीशान बंगले की तस्वीरें

Tue, 13 Apr 2021 04:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 13 Apr 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
See INSIDE Pictures of Superstar RAJNIKANTH Chennai Poes Garden House
रजनीकांत का आलीशान घर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रजनीकांत को हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। लेकिन रजनीकांत का यहां तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना किया। यहां तक कि गुजारा करने के लिए उन्होंने कुली और बस कंडक्टर की नौकरी तक की। लेकिन आज रजनीकांत के पास करोड़ों की संपत्ति है। भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में इनका नाम गिना जाता है। चेन्नई में इनका आलीशान बंगला है। आइए देखते हैं थलाइवा के खूबसूरत आशियाने की कुछ तस्वीरें ...

See INSIDE Pictures of Superstar RAJNIKANTH Chennai Poes Garden House
रजनीकांत का आलीशान घर - फोटो : सोशल मीडिया

सैकड़ों सुपरहिट फिल्में देने वाले इस मेगास्टार को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत के लिए उनकी दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। रजनीकांत और उनके दमदार अभिनय की तरह ही उनका चेन्नई स्थित आशियाना भी लाजवाब है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

See INSIDE Pictures of Superstar RAJNIKANTH Chennai Poes Garden House
रजनीकांत का आलीशान घर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रजनीकांत की बेटी सौन्दर्य ने सोशल मीडिया हैंडल से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें आलीशान बंगले को देखा जा सकता है। इस आलीशान बंगले में हर चीज पर ध्यान दिया गया है। पारंपरिक और क्लासिक चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। घर के प्रवेश द्वार से लेकर गार्डन सभी की खूबसूरती लाजवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
See INSIDE Pictures of Superstar RAJNIKANTH Chennai Poes Garden House
परिवार के साथ रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत का घर बाहर से जितना सुंदर और भव्य दिखता है वैसे ही अंदर से भी बेहद खूबसूरत है। घर में ऐश-ओ आराम संबंधी सभी चीजें मौजूद हैं। घर के अंदर की सजावट जितनी सादगी भरी है उतनी ही खूबसूरत भी दिखती है। रजनीकांत का यह घर किसी अच्छे फाइव स्टार होटल को भी मात देता है। थलाइवा अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

विज्ञापन
See INSIDE Pictures of Superstar RAJNIKANTH Chennai Poes Garden House
रजनीकांत - फोटो : PTI

बात रजनीकांत के करियर की करें तो उन्होंने 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंधा कानून थी। रजनीकांत ने इसके बाद सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं। इस समय वह ‘अन्नाती’ फिल्म पर काम कर रहे हैं। रजनीकांत को फिल्म जगत के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मानों से भी नवाजा गया है और अब सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed